ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की हुई मौत

Updated at : 13 Jun 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की हुई मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की हुई मौत

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी पंचायत में मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालिका की मौत गुरुवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार पुरैनी पंचायत के सरहद वार्ड संख्या चार निवासी सुरेश राय की पुत्री खुशी कुमारी कुछ सामान लेकर गंगापुर उप वितरनी नहर के वीसी के राश्ते घर लौट रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बा ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया. ग्रामीण उपेंद्र राय ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों से आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन