लूट की योजना बनाते अपराधी पिस्टल, चाकू व बाइक के साथ गिरफ्तार

लूट की योजना बनाते अपराधी पिस्टल, चाकू व बाइक के साथ गिरफ्तार
मधेपुरा. अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही पुलिस ने तीन अपराधियों को देसी पिस्टल, गोली, चाकू व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत एसपी संदीप सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि लूट की योजना बना रहे अपराधी गिरोह के बारे में सूचना मिलने पर उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ के नेतृत्व में आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, सब इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार त्रिपाठी, हवलदार उग्रसेन सिंह सहित थाना के सशस्त्र बल व कर्मियों ने छापेमारी कर चंदन गोस्वामी, अभिषेक कुमार व कुंदन कुमार को देसी पिस्तौल, दो कारतूस, दो चाकू, दो मोबाइल व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. चंदन गोस्वामी पर पूर्व से उदयकिशुनगंज थाना में हत्या व आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




