बुढ़ावे में अतिक्रमण खाली कराने के लिए सीओ ने की माइकिंग

बुढ़ावे में अतिक्रमण खाली कराने के लिए सीओ ने की माइकिंग
सिंहेश्वर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ावे में अतिक्रमण खाली करने को लेकर अंचलाधिकारी ने माइकिंग कर की. इस बाबत अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बुढ़ावे में एनएच के द्वारा बनाये जा रहे पुल और सड़क निर्माण को लेकर अतिक्रमण खाली करने को कहा है. कहा कि वैसे लोग जो सड़क किनारे रह रहे थे. उन्हें तीन- तीन डिसमिल जमीन पूर्व में ही दे दी गयी है, लेकिन कई परिवार चिन्हित जगह पर नहीं गये. इस वजह से अंतिम बार सभी को चिन्हित स्थल पर जाने के लिए कहा गया है. अगर सभी उक्त स्थल पर नहीं जाते है तो सभी को बुढ़ावे से हटा दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










