व्यवसायी का स्टाफ पैसा लेकर हुआ फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 9:54 PM
व्यवसायी का स्टाफ पैसा लेकर हुआ फरार
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड में एजेंसी चला रहे एक व्यवसायी ने अपने ही स्टाफ पर एक लाख 99 हजार रुपया लेकर भागने का आरोप लगाते हुये थाना में मामला दर्ज कराया है. व्यवसायी अजय कुमार चौधरी ने आवेदन में चालक मो मोसिम पर आरोप लगाया कि दो व्यापारी से करीब एक लाख 99 हजार दो सौ 70 रुपया लेकर फरार हो गया.आरोपी मधेपुरा वार्ड नंबर सात में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था. वहीं दूसरी ओर फरार चालक की पत्नी अफसाना खातून ने आवेदन देकर व्यवसायी पर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर जान से मार देने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़ित ने पति के रविवार की देर रात से गायब होने की बात कही है. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










