पैरा मिलिट्री फोर्स के जिम्मे कोर्ट की सुरक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा अब पैरा मिलेट्री फोर्स के जिम्मे होगा. उक्त कार्य के लिए न्यायालय परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद सुरक्षा की जा रही है. न्यायालय परिसर की चारों ओर से दीवार ऊंची होगी. न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार एक जुलाई से अनाधिकृत लोगों के लिए […]
विज्ञापन
मधेपुरा : व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा अब पैरा मिलेट्री फोर्स के जिम्मे होगा. उक्त कार्य के लिए न्यायालय परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद सुरक्षा की जा रही है. न्यायालय परिसर की चारों ओर से दीवार ऊंची होगी. न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार एक जुलाई से अनाधिकृत लोगों के लिए न्यायालय परिसर में प्रवेश आसान नहीं होगा. इसके लिए अधिवक्ता व उसके लिपिक को जहां प्रवेश पत्र जिला जज द्वारा निर्गत किया जा रहा है.
वहीं न्यायालय कर्मी भी बिना पहचान पत्र के परिसर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इतना ही नहीं प्रवेश द्वारा पर मेटल डिटेक्टर की जांच से होकर अंदर प्रवेश मिलेगा. हालांकि पहले आनन फानन में पूरब ओर प्रवेश द्वार पर जांच केंद्र बनाया गया. लेकिन तकनीकी खामियों के बाद उसको मुख्य द्वार के बगल में जांच केंद्र बनाया जा रहा है. जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव सदानंद यादव ने बताया कि अधिवक्ता व उसके लिपिक को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए हमलोग संघ द्वारा जिला जज के आवेदन दे रहें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




