बिहार के 26 जिलों में लू की चेतावनी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, कब होगी बारिश?

Updated:
विज्ञापन

बिहार में लू चलने की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Ka Mausam: बिहार में हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है. राज्य के कई जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. कई जिलों के तापमान तो लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. अभी गर्मी का प्रकोप और भी बढ़ सकता है. अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

विज्ञापन

इन 26 जिलों में अलर्ट जारी

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, पटना, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर शामिल है.

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है. इसे ‘वॉर्म नाइट’ की स्थिति माना जाता है, जब रात में भी तापमान अधिक बना रहता है. राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में थोड़ा कम असर हो सकता है. जबकि उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी का असर रहेगा.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने और दोपहर के समय धूप से बचने की जरूरत है.

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक लू का चलना जारी रहेगा. इस दौरान पटना के तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है और यह 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. लेकिन, अप्रैल महीने में पटना में अब तक दर्ज अधिकतम तापमान से एक-डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम रहेगा.

पिछले 24 घंटे में कितना रहा तापमान?

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहा. राज्य का अधिकतम तापमान 33.7 से 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 से 30.9 डिग्री के बीच रहा. सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री डेहरी (रोहतास) में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री जीरादेई (सिवान) में दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रोहतास के दावथ में 45.3 डिग्री सेल्सियस, रोहतास के तिलौथू में 45 डिग्री, रोहतास में 44.8 डिग्री, भोजपुर के संदेश में 44.5 डिग्री, औरंगाबाद के कुटुंबा में 44.4 डिग्री आर बारुण 44.4 डिग्री, रोहतास के चेनारी में 44.4 डिग्री और कोचस में 44.4 डिग्री, अरवल में 44.3 डिग्री, रोहतास के नोखा में 44.3 डिग्री दर्ज किया गया. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

Also Read: बिहार पंचायत चुनाव में पहली बार EVM से वोटिंग, हर बूथ पर लगेंगी 6 मशीनें, क्या है इलेक्शन कमीशन की तैयारी?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन