क्या पूरी हो गई तैयारी? जानें कब तक आएगा UP बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड स्टूडेंट्स
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां कर ली है. आइए, जानते हैं रिजल्ट कब तक और कहां जारी होगा.
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अब जल्द जारी किए जाएंगे. स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिजल्ट कब और कहां जारी किया जाएगा.
जानें कब जारी होगा रिजल्ट?
यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां कर ली है. कॉपियां पहले ही जांची जा चुकी हैं. अब रिजल्ट भी बनकर लगभग तैयार हो गए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच, किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट एक साथ ही जारी करेगा.
कहां जारी होगा रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे.
कैसे चेक करें UP Board रिजल्ट?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं
- होमपेज पर “Result” सेक्शन में क्लिक करें
- अब UP Board Class 10th Result 2026 या UP Board Class 12th Result 2026 लिंक चुनें
- स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर भरें
- साथ में दिख रहा कैप्चा/सिक्योरिटी कोड दर्ज करें
- “Submit” बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- डाउनलोड करके फ्यूचर के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें
ऑफिशियल वेबसाइट से लें जानकारी
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही नजर रखें और किसी भी अफवाह से बचें. अब सबकी नजर बोर्ड की ओर से रिजल्ट की फाइनल डेट और टाइम की घोषणा पर टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें- एक साथ आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




