खोपैती में गोलीबारी, दहशत में लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jun 2016 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध . सदर प्रखंड के खोपैती पंचायत में पंचायत चुनाव की रंजिश में दिया घटना का अंजाम जिले में पंचायत चुनाव समाप्त हो चुका है. प्रत्याशी अपनी जीत का प्रमाणपत्र पा चुके हैं, पर गांव में अब भी चुनावी रंजिश को लेकर तनाव जारी है. वोट की चोट से आहत पराजित, लेकिन दबंग प्रत्याशी अपने […]
विज्ञापन
अपराध . सदर प्रखंड के खोपैती पंचायत में पंचायत चुनाव की रंजिश में दिया घटना का अंजाम
जिले में पंचायत चुनाव समाप्त हो चुका है. प्रत्याशी अपनी जीत का प्रमाणपत्र पा चुके हैं, पर गांव में अब भी चुनावी रंजिश को लेकर तनाव जारी है. वोट की चोट से आहत पराजित, लेकिन दबंग प्रत्याशी अपने खिलाफ मत देने वालों को धमका रहे हैं, डरा रहे हैं. खौपेती गांव में रविवार की सुबह कुछ लोगों ने दहशत फैलाने के लिए जमकर फायरिंग की.
मधेपुरा : सदर प्रखंड के खौपेती गांव में रविवार की सुबह एक मुखिया प्रत्याशी व उनके समर्थन में जुटे लठैतों ने दहशत फैलाने के लिए न केवल जमकर फायरिंग की, बल्कि लोगों को पीटा व धमकाया भी. इससे आक्रांत और नाराज ग्रामीण मधेपुरा सदर थाना पहुंच कर अपने दर्द को बयां किया. पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो कई गोलियों का खोखा बरामद किया है. हालांकि पुलिस कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दे रही है.
खौपेती तुनियाही पंचायत के मुरबल्ला उत्तर बाड़ी खौपेती निवासी विजेंद्र यादव ने थाना में आवेदन देकर कहा कि सुबह चार बजे के करीब जब वे अपने दरबाजे पर मवेशी को चारा खिलाने जा रहे थे कि अचानक उस पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण यादव, उसके भाई भूपेंद्र यादव, दीप नारायण यादव तथा पुत्र अविनाश आनंद समेत अरूण यादव, शैलेन सादा, समेत लगभग 40 से 50 हथियार से लैस लठैतों ने उनके घर को घेर लिया. नारायण यादव का कहना था
कि इस टोले के लोगों ने खिलाफ प्रचार कर मुखिया प्रत्याशी रिंकू देवी को हराने का काम किया है. नारायण यादव ने सबों को देख लेने की धमकी देते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी. वहीं उसके गुर्गो ने गोलियां चलानी शुरू कर दी. इस बीच जब ग्रामीण एकत्र होने लगे तो गोलियां चलाते हुए उनके घर के एसवेस्टस को क्षतिग्रस्त कर दिया और मोटरसाइकिल से भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मठाही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर गोलियों का खोखा भी बरामद किया है.
विजेंद्र यादव का कहना है कि नारायण यादव और उसके चार भाई दबंग प्रवृति के है और पुन: किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है. ये सभी हालिया चुनाव में नारायण के छोटे भाई भूपेंद्र की पत्नी रिंकू देवी के हारने की वजह से काफी गुस्से में हैं.
उधर, खौपेती के लक्ष्मी यादव, उमेश यादव, शिवनंदन यादव, मोहित यादव, अनंत यादव, सत्यनारायण यादव, दीपनारायण यादव, बलराम पंडित, मीना देवी, यशोदा देवी, पिंकी देवी, मंजु देवी, रेणु देवी, संझिया देवी, इंदु देवी, सुदामा देवी, अरूणा देवी, मीना देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंच कर अविलंब कार्रवाई की मांग की. इनका कहना था कि इनका टोला इस घटना की वजह से भयभीत है. गोलियों की आवाज अब तक इनके कानों में गूंज रही है. ऐसे में अगर पर में अविलंब कार्रवाई नहीं करती है तो सबका जीना मुहाल हो जायेगा.
जिले में कानून व्यवस्था के साथ किसी किस्म के खिलवाड़ को बर्दास्त नहीं किया जायेगा. खौपेती से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. मामले के सभी बिंदुओं की छानबीन की जा रही है.
– विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




