मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन की हालत गंभीर

मधेपुरा : पुरैनी प्रखंड के अंबे वासा गांव में बांस के टटी लगाने के विवाद में मारपीट के दौरान तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जख्मी अवधेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के सामने बांस का […]
मधेपुरा : पुरैनी प्रखंड के अंबे वासा गांव में बांस के टटी लगाने के विवाद में मारपीट के दौरान तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जख्मी अवधेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के सामने बांस का टटी लगा रहा था. अचानक बड़े पापा का पुत्र बिनो सिंह, किलो सिंह, गुलाब कुमार, जवाहर सिंह, अखिलेश कुमार पर बांस के टटी लगाने से मना कर दिया.
इस दौरान कहा सुनी हुई और उनलोगों ने परिवार के साथ बेरहमी के साथ मारपीट किया. मारपीट के दौरान परिवार के सदस्य बोभा देवी, सुमीना कुमारी एवं कुमी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी में भरती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने जख्मी की हालत को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर किया गया. जहां उपचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




