अब सड़क, बिजली, पानी की समस्या प्रखंड में ही हो सकेगी निष्पादित

मधेपुरा : प्रखंड स्तर पर आनेवाले बिजली, पानी सड़क आदि सहित अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान प्रखंड में ही हो सकेगा. इसकी जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी की भी होगी. शनिवार को डीएम मो सोहैल ने इसके बारे में आदेश जारी करते हुए सभी बीडीओ को विकास से संबंधित तकनीकी समन्वय की बैठक आयोजित करने का […]
मधेपुरा : प्रखंड स्तर पर आनेवाले बिजली, पानी सड़क आदि सहित अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान प्रखंड में ही हो सकेगा. इसकी जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी की भी होगी. शनिवार को डीएम मो सोहैल ने इसके बारे में आदेश जारी करते हुए सभी बीडीओ को विकास से संबंधित तकनीकी समन्वय की बैठक आयोजित करने का जिम्मेदारी दी है.
पत्र में डीएम ने कहा है कि प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने -अपने वेश्म में बैठक करेंगे. इसमें प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वहीं जिले के सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता को भी निदेशित किया गया है कि वे अपने स्तर से प्रखंडवार कनीय अभियंता की प्रतिनियुक्ति करेंगे, जो प्रखंड में आयोजित बैठक में समय पर भाग लेना सुनिश्चित करेंगे. इस बैठक में सभी अंचलाधिकारी भी निश्चित तौर पर उपस्थित रहेंगे. इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




