विश्व तंबाकू निवारण दिवस पर छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

कॉलेजों में समारोह पूर्वक मनाया गया विश्व तंबाकू निवारण दिवस मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में मंगलवार को विश्व तंबाकू निवारण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर मुख्यालय स्थित पार्वती साइंस कॉलेज के एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. जागरूकता रैली को पीएस कॉलेज के एनएसएस […]
विज्ञापन
कॉलेजों में समारोह पूर्वक मनाया गया विश्व तंबाकू निवारण दिवस
मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में मंगलवार को विश्व तंबाकू निवारण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर मुख्यालय स्थित पार्वती साइंस कॉलेज के एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. जागरूकता रैली को पीएस कॉलेज के एनएसएस एवं एनसीसी पदाधिकारी डा अभय कुमार, डा अजय कुमार एवं प्रो अशोक कुमार पोददार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली कॉलेज परिसर से निकल कर पुरानी बाजार,
थाना चौक, समाहरणालय होते हुए पुन: कॉलेज परिसर पहुंची. इसके पश्चात कॉलेज परिसर में सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार को संबोधित करते हुए डा अभय कुमार ने छात्रों को तंबाकु एवं उससे बने चीजों का सेवन नहीं करने की सख्त हिदायत दी.उन्होंने कहा कि इससे लोगों को आर्थिक बचत के साथ-साथ होने वाले गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है.
डा अजय कुमार ने तंबाकू के सेवन से होने वाले विभिन्न बीमारियों की चर्चा करते हुए समाज में जागरूकता के लिए युवाओं को आगे आने का आहवान किया. इससे पहले रैली को सफल बनाने में छात्रा जूगनू कुमारी, शिल्पा कुमारी, साहिन कौसर, वैष्णवी, प्राण कुमारी, हेमा कुमारी, मो आतिफ, विजय कुमार, कार्तिक कुमार, चंदन कुमार, मिथलेश कुमार, मंटू पांडव, सोनू, श्याम किशोर, रविंद्र, मुकेश, जय प्रकाश, विवेक, चंद्रशेखर, सौरभ सहित अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो अशोक कुमार ने पोददार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




