UP Board Result 2026: कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

Updated:
विज्ञापन

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Board Result 2026 Date Announced: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कल यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा.

विज्ञापन

UP Board Result 2026 Date Announced: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कल यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा. यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी होगा. छात्र रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 52 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं. पिछले साल 25 अप्रैल 2025 को हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी हुआ था. छात्रों की सुविधा के लिए UPMSP की तरफ से कई वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा.

UP Board Result इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

  • upmsp.edu.in
  • upresult.nic.in
  • results.upmsp.edu.in
  • results.digilocker.gov.in

UP Board Result 2026: UPMSP ने दी अपडेट

UP Board Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर डालें.
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

DigiLocker पर भी मिलेगी UP Board की मार्कशीट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए अब सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट्स ही नहीं, बल्कि डिजिलॉकर भी एक बढ़िया ऑप्शन बन गया है. इस साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट DigiLocker ऐप और उसके पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी आसानी से चेक किया जा सकेगा.

आमतौर पर रिजल्ट जारी होते ही Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad की वेबसाइट्स जैसे upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर काफी ज्यादा ट्रैफिक आ जाता है. ऐसे में साइट स्लो हो जाती है या कई बार खुलती ही नहीं. इसी परेशानी से बचने के लिए डिजिलॉकर एक अच्छा और भरोसेमंद विकल्प साबित होता है.

यह भी पढ़ें: एक साथ आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola