समस्तीपुर में महिला बिल पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News bjp protest women reservation bill rahul gandhi effigy burnt

समस्तीपुर में प्रदर्शन करते बीजेपी कार्यकर्ता

Samastipur News: महिला आरक्षण विधेयक पास न होने पर समस्तीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। युवा और महिला मोर्चा ने मार्च निकालकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंका है। नेताओं ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पास नहीं होने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है. बुधवार को भाजपा जिला उत्तरी क्षेत्र के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के विरुद्ध जिला मुख्यालय में उग्र प्रदर्शन किया. शहर के पटेल मैदान गोलंबर से शुरू हुए इस प्रतिरोध मार्च में कार्यकर्ता हाथों में बैनर-पोस्टर लिए और बाजू पर काली पट्टी बांधकर चल रहे थे.

नारेबाजी और पुतला दहन

प्रदर्शनकारियों ने शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मार्च के दौरान कार्यकर्ता मोहनपुर नक्कू स्थान पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिमल कुमार गोलू ने किया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि विपक्षी दल महिला सशक्तिकरण की राह में जानबूझकर रोड़ा अटका रहे हैं.

प्रतिरोध सभा में विपक्ष पर साधा निशाना

पुतला दहन के बाद एक प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता भाजपा उत्तरी मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिमला सिंह ने की. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक का पास न होना विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आने वाले समय में इस मुद्दे को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लिया.

यह भी पढे़ं: Samastipur: सड़े-गले हालत में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन