KCC का लोन नहीं भरा तो क्या बिक जाएगी जमीन ? जानें पूरा सच

Updated:
विज्ञापन
Kisan Credit Card Loan

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)

Kisan Credit Card Loan: क्या KCC का लोन न चुकाने पर बैंक सच में किसान की जमीन नीलाम कर सकता है? जानिए क्या कहता है कानून और नीलामी से बचने के आपके पास क्या विकल्प हैं.

विज्ञापन

Kisan Credit Card Loan: खेती-किसानी में कभी फसल बंपर होती है, तो कभी सूखा या बेमौसम बारिश सब बर्बाद कर देती है. ऐसे में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाता है. गांव की चौपालों पर अक्सर यह चर्चा होती है कि ‘लोन नहीं चुकाया तो बैंक जमीन छीन लेगा’. लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? आइए, कानूनी नियम को छोड़कर आसान भाषा में समझते हैं कि बैंक कब और कैसे कार्रवाई करता है.

लोन न चुकाने पर क्या तुरंत कार्रवाई होती है ?

जी नहीं, बैंक कोई साहुकार नहीं है जो अगले दिन आपके घर आकर ट्रैक्टर ले जाए. अगर आप समय पर किस्त नहीं भरते, तो बैंक इसे NPA (Non-Performing Asset) घोषित करता है. इसका मतलब है कि बैंक की नजर में यह खाता अब ‘खराब’ हो गया है.

  • पहला कदम: बैंक आपको याद दिलाने के लिए नोटिस भेजेगा.
  • दूसरा कदम: बैंक का अधिकारी आपसे मिलकर बातचीत की कोशिश करेगा.
  • तीसरा कदम: अगर आप लंबे समय तक कोई जवाब नहीं देते, तब मामला तहसील (राजस्व विभाग) के पास जाता है.

जमीन की नीलामी: डर या हकीकत ?

कानूनी तौर पर बैंक के पास जमीन कुर्क करने और उसे नीलाम करने का अधिकार होता है, लेकिन यह सबसे आखिरी रास्ता है. बैंक खुद नहीं चाहता कि वह किसान की जमीन बेचे, क्योंकि यह प्रक्रिया बहुत लंबी और सिरदर्द वाली होती है.

  • कलेक्टर की मंजूरी: नीलामी से पहले प्रशासन की लंबी प्रक्रिया होती है.
  • सार्वजनिक नोटिस: जमीन बेचने से पहले अखबारों में इश्तहार दिया जाता है.
  • बची हुई राशि: अगर जमीन 10 लाख में बिकी और आपका कर्ज 4 लाख था, तो बैंक सिर्फ अपना 4 लाख और खर्च काटेगा, बाकी के 6 लाख रुपये किसान को वापस देने होंगे.

नीलामी से बचने के तरीके

अगर आप आर्थिक तंगी में हैं, तो भागने के बजाय इन रास्तों को अपनाएं:

  • बैंक से बात करें (Loan Restructuring): बैंक को अपनी समस्या बताएं (जैसे फसल खराब होना). बैंक आपके लोन की अवधि बढ़ा सकता है या किस्तों को छोटा कर सकता है.
  • एकमुश्त समझौता (One Time Settlement – OTS): कई बार बैंक ब्याज माफ करके सिर्फ मूलधन (Principal) जमा करने का ऑफर देते हैं.
  • बीमा क्लेम: अगर फसल बीमा है, तो उसका पैसा सीधे बैंक खाते में मंगवाकर लोन चुकाया जा सकता है.
  • सरकारी राहत: सरकार अक्सर चुनावी साल या आपदा के समय कर्ज माफी (Loan Waiver) की घोषणा करती है, उसका लाभ उठाएं.

Also Read: पेंशन की टेंशन खत्म, NPS के इन 2 तरीकों से हर महीने पाएं फिक्स सैलरी

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola