पहले दिन 12135 बच्चों को दी पोलियो की खुराक

सूर्यगढ़ा : रविवार से शुरू हुए राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के पहले दिन कुल 12135 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी. डीसीएम राजेश कुमार प्रामाणिक ने बताया कि अभियान के पहले दिन टीम नंबर 05 एवं 06 के देर से कार्य पर जाने की वजह से उक्त टीम के कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया […]
सूर्यगढ़ा : रविवार से शुरू हुए राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के पहले दिन कुल 12135 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी. डीसीएम राजेश कुमार प्रामाणिक ने बताया कि अभियान के पहले दिन टीम नंबर 05 एवं 06 के देर से कार्य पर जाने की वजह से उक्त टीम के कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.वहीं टीम नंबर 05 में फिजिकल फॉल्स पाया गया. इसके तहत टीम द्वारा बच्चे को पोलियो की खुराक तो पिलायी गयी, लेकिन बच्चों की नेल मार्किंग नहीं की गयी.
इधर अभियान के दूसरे दिन सोमवार को सलेमपुर पुवारी टोला में रिफ्यूजल के एक मामले को दूर किया गया. डीसीएम के मुताबिक टीम नंबर 34 के द्वारा उक्त टोला के हाउस नंबर 12 दिनेश सिंह के घर दो बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी, लेकिन घर के लोगों ने बच्चे के नाखून रंगाने से इनकार कर दिया. बाद में टीम की सदस्य आशा रीमा कुमारी व आंगनबाड़ी सेविका किरण कुमारी द्वारा सूचना दिये जाने पर एसएमसी मो नैयर, यूनिसेफ के बीएमसी सौरभ सुमन व डीसीएम आरके प्रामाणिक ने उक्त हाउस होल्ड को समझा कर रिफ्यूजल को दूर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




