छात्रवृत्ति के लिए छात्रों ने किया रोड जाम

Published at :31 May 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के लिए छात्रों ने किया रोड जाम

मधेपुरा : छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने की बात कहते हुए आदर्श मध्य विद्यालय सुखासन चकला के छात्रों ने सोमवार की सुबह मधेपुरा से पस्तपार जाने वाली सड़क को सुखासन गांव के समीप घंटों जाम कर हंगामा किया. छात्रों का आरोप था कि सामन्य वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं दिया गया […]

विज्ञापन

मधेपुरा : छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने की बात कहते हुए आदर्श मध्य विद्यालय सुखासन चकला के छात्रों ने सोमवार की सुबह मधेपुरा से पस्तपार जाने वाली सड़क को सुखासन गांव के समीप घंटों जाम कर हंगामा किया. छात्रों का आरोप था कि सामन्य वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं दिया गया है. हालांकि उनलोगों ने कहा कि उन्हें पोशाक राशि मिल गयी है. छात्रों में ऐसे छात्र भी शामिल थे जो आठवीं उत्तीर्ण कर दूसरे स्कूल में नवीं कक्षा में चले गये है.

उनका कहना था कि उन्हें अब कब मिलेगी छात्रवृत्ति. छात्रों ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक बार – बार टाल मटोल का रवैया अपनाते है. इस मौके पर अभिभावक उपेंद्र यादव, परमेश्वरी राय आदि ने भी कहा कि बच्चों को अविलंब छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिले. वहीं विद्यालय के शिक्षक अशोक यादव ने बताया कि समान्य वर्ग के छात्रों के लिए राशि अभी तक नहीं आयी है. राशि मिलते ही छात्रों को अविलंब छात्रवृत्ति मुहैया करा दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन