सत्ता और परिवारवाद के बीच में पिस रही है प्रदेश की जनता : पप्पू

Published at :28 May 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
सत्ता और परिवारवाद के बीच में पिस रही है प्रदेश की जनता : पप्पू

मधेपुरा : अपने फायदे के लिए दूसरों को घसीट कर अपनी सत्ता चलाने वाला व्यक्ति कभी भी विश्वसनीय नहीं हो सकता है़ राजनीतिक पार्टी वोट के लिए जनता का इस्तेमाल न करे़ं बिहार की सारी व्यवस्था का मुख्य केंद्र राजनीतिक पार्टी है़ उक्त बातें गुरूवार की देर संध्या वर्त्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए मधेपुरा […]

विज्ञापन
मधेपुरा : अपने फायदे के लिए दूसरों को घसीट कर अपनी सत्ता चलाने वाला व्यक्ति कभी भी विश्वसनीय नहीं हो सकता है़ राजनीतिक पार्टी वोट के लिए जनता का इस्तेमाल न करे़ं बिहार की सारी व्यवस्था का मुख्य केंद्र राजनीतिक पार्टी है़ उक्त बातें गुरूवार की देर संध्या वर्त्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए मधेपुरा लोस के सांसद व जपा के राष्ट्रीय संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कही़ उन्होंने कहा विपक्ष का विद्रोह गलत लग रहा है़
अब जनता विद्रोह का बिगुल फूंक चुकी है़ बिहार में फैली अव्यवस्था का केंद्र बिंदु राजनीतिक पार्टी है़ उन्होंने कहा कि इस सरकार के छ: माह के शासनकाल में अब तक दो लाख डकैती, मर्डर, अपहरण और दुष्कर्म की घटना घट चुकी है़
उन्होंने कहा कि जाप पार्टी इसी माह वर्त्तमान सरकार के छ: माह के शासनकाल का विवरण जनता के समक्ष पेश करेगी़ इस सरकार में कब तक नुरा कुश्ती का खेल चलता रहेगा़ कब तक माफिया अपराधी गठजोर से सत्ता पर लोग काबिज रहेंगे़ और जनता पिश्ती रहेगी़
उन्होंने सहाबुद्धीन के भागलपुर जेल स्थानांतरण के सवाल पर कहा कि अगर वे गलत हैं तो फिर उनका स्थानांतरण क्यों हो रहा है़ रघुवंश अगर गाली-गलोज करता है तो कोई कार्रवाई नहीं होती, लेकिन तसलीम उद्धीन के द्वारा सरकार को कोसने पर नोटिस मिलता है़ इस सरकार में सारी व्यवस्था चौपट हो चुकी है़ सत्ता और परिवारवाद के बीच जनता पिस रही है़ मौके पर जपा के जिलाध्यक्ष मोहन मंडल, राजकुमार यादव, शैलेंद्र कुमार, देवाशीष पासवान, अनील अनल, शैलेंद्र गौतम सहित अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन