निकाह से चंद घंटे पहले फांसी के फंदे पर झूला प्रेमी जोड़ा, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bagaha Crime News: बगहा में प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई है. पंचायत में निकाह पर सहमति के बाद यह घटना देखने को मिली. पुलिस आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bagaha Crime News: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर के वार्ड 33 और 35 के बीच जुम्मन बाबा मजार के पास आम के बगीचे में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटकता मिला. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. मृतकों की पहचान 19 वर्षीय मो. मुस्तफा और सहाबुन नेशा के रूप में हुई है. दोनों के शव एक ही पेड़ से आमने-सामने लटके मिले, जिसने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है.

विज्ञापन

दोनों का होने वाला था निकाह

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम ने भी जांच करते हुए सबूत जुटाए. बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते को लेकर मंगलवार देर रात पंचायत भी हुई थी, जिसमें निकाह को लेकर सहमति बन गई थी. लेकिन सुबह होते-होते दोनों की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया.

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने मौके का निरीक्षण कर बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है चाहे मामला आत्महत्या का हो या कुछ और. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में डर और सन्नाटा छा गया है.

यह भी पढ़ें: 10 हजार के चक्कर में लटकी नौकरी पर तलवार, रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन