बीएन मंडल विश्वविद्यालय में करोड़ों का घोटाल, जांच के लिये पहुंची निगरानी टीम

Published at :27 May 2016 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में करोड़ों का घोटाल, जांच के लिये पहुंची निगरानी टीम

मधेपुरा : बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले और वित्तीय अनियमितता की निगरानी विभाग की टीम ने जांच की. इस दौरान टीम ने विश्वविद्यालय से इस वित्तीय अनियमितता से जुड़े कागजातों की जांच की और उसे अपने साथ ले लिया. अनियमितता के चार महीने बाद पहुंची जांच की टीम को लेकर […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले और वित्तीय अनियमितता की निगरानी विभाग की टीम ने जांच की. इस दौरान टीम ने विश्वविद्यालय से इस वित्तीय अनियमितता से जुड़े कागजातों की जांच की और उसे अपने साथ ले लिया. अनियमितता के चार महीने बाद पहुंची जांच की टीम को लेकर विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि विश्वविद्यालय से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों ने टीम को जांच में पूरी मदद करने की बात कही.

निगरानी की टीम कर रही है जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निगरानी के डीएसपी बी के श्रीवास्तव के मुताबिक अनियमितता से संबंधित सभी कागजातों को इक्कट्ठा किया जा रहा है. निगरानी के मुताबिक अभी मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है. सभी कागजों को देखने के बाद ही दोषी व्यक्तियों का नाम सामने आयेगा. अभी इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती.

करोड़ों का है मामला

जानकारी के मुताबिक बीएन मंडल विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये की अनियमितता का मामले सामने आया था, जिसके बाद उसकी जांच निगरानी विभाग को सौंप दी गयी थी. अनियमितता को लेकर निगरानी विभाग की टीम ने आज विश्वविद्यालय परिसर में जाकर सभी संबंधित कागजों का अध्ययन किया और उसे खंगाला. इसमें विश्वविद्यालय में वेतन मद से लेकर खरीदारी तक और भी कई मामलों में वित्तीय अनियमितता की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन