दारोगा समेत पांच जख्मी पंचायत चुनाव . चौसा के कई मतदान केंद्र पर हुआ हंगामा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान नोवें वें चरण में चौसा प्रखंड में हुए मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों पर भारी हंगामा से प्रशासन को दिनभर परेशानी हुई. वहीं कई मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों सहित उनके समर्थकों द्वारा जमकर पत्थरबाजी व जमकर लाठियां भांजी गयी. इस दौरान जहां दो पुलिसकर्मी व तीन व्यक्ति गम्भीर रूप […]
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान नोवें वें चरण में चौसा प्रखंड में हुए मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों पर भारी हंगामा से प्रशासन को दिनभर परेशानी हुई. वहीं कई मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों सहित उनके समर्थकों द्वारा जमकर पत्थरबाजी व जमकर लाठियां भांजी गयी. इस दौरान जहां दो पुलिसकर्मी व तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में किया जा रहा है. वहीं कई केंद्रों पर आपसी झड़प की वजह से घंटों मतदान बाधित रहा. अधिकारियों के समझाने के बाद घंटों बाद मतदान शुरू कराया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




