गड्ढों से बढ़ी लोगों की मुसीबत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

समस्या दुर्गा स्थान चौक मुख्य सड़क एनएच 107 पर बने बड़े- बड़े गड्ढे प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान चौक मुख्य सड़क एनएच 107 पर बड़े – बड़े गड्ढे होने के कारण जहां राह चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं आवागमन में गाड़ी चालकों को घोर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. […]
विज्ञापन
समस्या दुर्गा स्थान चौक मुख्य सड़क एनएच 107 पर बने बड़े- बड़े गड्ढे
प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान चौक मुख्य सड़क एनएच 107 पर बड़े – बड़े गड्ढे होने के कारण जहां राह चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं आवागमन में गाड़ी चालकों को घोर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
मुरलीगंज : दुर्गा स्थान चौक मुख्य सड़क एनएच 107 पर बड़े – बड़े गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने के कारण किसी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. लगभग कई महीनों से दुर्गा चौक मुख्य सड़क टूटने के कारण बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है. मुरलीगंज से पूर्णिया को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है. रोज बड़े वाहनों से लेकर छोटे वाहनों का आना जाना लगा रहता है. ऐसे में इन गड्ढों के कारण खासे परेशानी झेलनी पड़ती है.
खास कर टेंपू व दो पहिया वाहन कई बार इन गड्ढों में दुर्घटना ग्रस्त हो कर कई लोग चोटिल भी हो चुके है. इस रास्त से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की गाड़िया गुजरती है. लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया. पिछले एक पखवारे से लोग बगल के नाले के उपर से मोटरसाइकिल ले जाते है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड संख्या नौं में गत वर्ष ही इंडियन आयल के प्रेटोल पंप से मुरलीगंज मीडिल चौक तक नाले का निर्माण करवाया गया है. निर्माण के कुछ हफ्ते बाद ही नाला कई जगह से टूट चुका है. जिसे कारण नाली पुरी तरह अवरुद्ध है और बरसात का पानी सड़क पर जमा होने से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया. एक तरफ जल निकासी समस्या है दुसरी तरफ सभी घरों के नाले आकर इस नाले से जुड़े है. ऐसे मे नाले का पानी सड़कों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हर रही है. वहीं इस समस्या की ओर मुरलीगंज नगर पंचायत भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है. वहीं एनएच विभाग भी इन समस्या से बेखबर है. जिसका खामियाजा आम जनता को उठना पड़ रहा हैं. इस संबंध में लोगों ने संबंधित विभाग व अधिकारियों से इस ओर जल्द ध्यान देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




