टेंपू की भिड़ंत में छह लोग हुए जख्मी

Published at :27 May 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपू की भिड़ंत में छह लोग हुए जख्मी

मधेपुरा : जिला मुख्यालय मठाही पुलिस चौकी के निकट गुरुवार को लगभग पौने ग्यारह बजे दुर्गापूर से सहरसा जा रही टेंपू से टेंपू की भिड़ंत में छह लोग जख्मी हो गये. जिसमें दो व्यक्ति की हालत गंभीर है. दोनों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मठाही पुलिस चौकी के […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय मठाही पुलिस चौकी के निकट गुरुवार को लगभग पौने ग्यारह बजे दुर्गापूर से सहरसा जा रही टेंपू से टेंपू की भिड़ंत में छह लोग जख्मी हो गये. जिसमें दो व्यक्ति की हालत गंभीर है. दोनों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मठाही पुलिस चौकी के निकट गुरुवार को लगभग पौने ग्यारह बजे दुर्गापूर से सहरसा जा रही टेंपू को सहरसा की और से आ रही टेंपू ने सामने से भिडंत हो गयी.

जिससे एक टेंपू पलट गया. टेंपू में सवार छह लोग जख्मी हो गये. जिसमें दुर्गापुर निवासी सुरेंद्र मालाकार, चालक दीप भगत गंभीर रूप से जख्मी है. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि जख्मी का उपचार किया गया है, स्थिति ठीक है. टेंपू को मठाही चौकी पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन