सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Published at :25 May 2016 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विरोध. आक्रोशित ग्रामीणों किया सड़क जाम, मुआवजा देने की मांग मंगलवार को ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. धरहारा महादेव स्थान के पास हुए हादसे से ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सिमराही : राघोपुर थाना अंतर्गत धरहारा महादेव स्थान के पास गद्दी रोड पर मंगलवार […]

विज्ञापन

विरोध. आक्रोशित ग्रामीणों किया सड़क जाम, मुआवजा देने की मांग

मंगलवार को ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. धरहारा महादेव स्थान के पास हुए हादसे से ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.
सिमराही : राघोपुर थाना अंतर्गत धरहारा महादेव स्थान के पास गद्दी रोड पर मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर के धक्के से एक साइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. ट्रैक्टर को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने जब्त कर लिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस बल्ला आदि लगा कर गद्दी चौक को जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने व दोषी को सजा देने की मांग कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार ईंट लदा ट्रैक्टर नंबर बीआर 50 जी 1766 गद्दी महादेव स्थान की ओर से प्रतापगंज जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर ने गद्दी चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार को धक्का मार दिया, जिससे साइकिल पर सवार हुलास पंचायत के चकला टोला निवासी मो तबारक (35 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
वज्रपात से महिला की मौत
सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सिमरी वार्ड नंबर एक में सोमवार की रात हुई वज्रपात में 47 वर्षीया महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद से पीड़िता के परिजन मर्माहत है. महिला के पति देव नारायण मेहता ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना मिलने के उपरांत भपटियाही थानाध्यक्ष उदय बहादुर ने सदल बल के साथ पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि वे घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़िता के परिजनों को समुचित सहायता प्रदान की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन