जलजमाव से नहीं मिली मुिक्त तो होगा चक्का जाम : एआइएमआइएम

Published at :21 May 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से नहीं मिली मुिक्त तो होगा चक्का जाम : एआइएमआइएम

बायसी : प्रखंड मुख्यालय में पश्चिम चौक के एनएच 31 पर जल जमाव से होने वाली परेशानी को देखते हुए एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि शीघ्र ही जलजमाव की समस्या से निजात नहीं दिलायी गयी तो चक्का जाम किया जायेगा. इस आशय का निर्णय पार्टी द्वारा शुक्रवार को आयोजित बैठक में लिया […]

विज्ञापन

बायसी : प्रखंड मुख्यालय में पश्चिम चौक के एनएच 31 पर जल जमाव से होने वाली परेशानी को देखते हुए एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि शीघ्र ही जलजमाव की समस्या से निजात नहीं दिलायी गयी तो चक्का जाम किया जायेगा. इस आशय का निर्णय पार्टी द्वारा शुक्रवार को आयोजित बैठक में लिया गया. कहा कि सड़क पर दो से तीन फीट पानी लगी रहने के कारण प्रतिदिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना होती रहती है.

लगातार सड़क पर पानी जमा रहने से सड़क में बड़ा-बड़ा गड्ढा बन गया है. जिस कारण सड़क में चलने वाले ट्रक को गड्ढे में गिरने से कुछ न कुछ नुकसान उठाना पड़ता है. गौरतलब है कि एनएच की जमीन अतिक्रमण का शिकार है. मौके पर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. शहनवाज, पार्टी प्रवक्ता अब्दुल राजी, जिला महासचिव नदीम अख्तर, अमौर विधानसभा अध्यक्ष मुर्करम हुसैन, कार्यकर्ता मो. मसूद आलम मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन