पत्नी की जहर खिला कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Dec 2015 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : मां के श्राद्धकर्म में भाग लेने मायके आई 30 वर्षीय विवाहिता कलावती देवी के पति ने जहर खिला कर हत्या कर दी. इस मामले में उदाकिशुनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. शव को पोस्टमार्स्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित […]
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज : मां के श्राद्धकर्म में भाग लेने मायके आई 30 वर्षीय विवाहिता कलावती देवी के पति ने जहर खिला कर हत्या कर दी. इस मामले में उदाकिशुनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. शव को पोस्टमार्स्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पीड़ित परिजनों ने बताया कि कलावती की मां का निधन करीब एक सप्ताह पहले हुआ था. शनिवार की शाम कलावती श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने लक्ष्मीपुर आयी हुई थी. वहीं लोगों ने बताया कि कलावती को बाजार में कुछ खाद्य पदार्थ खिला दिया और रात में उसका पति संजय यादव घर पर कलावती को छोड़ कर भाग गया. देर रात जब स्थिति बिगड़ी तो घर वालों ने महिला को अस्पताल लाया. स्थानीय चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी. इलाज के दौरन महिला की मौत हो गयी. सुबह होने पर घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई.
कलावती को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये. घटना से आहत गांव वाले उग्र हो कर आरोपित संजय को उसके घर से उठा कर लाये और स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया. आरोपी पति संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर ले लिया. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है. थानाध्यक्ष केबी सिंह, एसके प्रसाद, राम निवास सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए परिजन के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी पति को गिराफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










