Madhepura News : नशा और अपराध के खिलाफ अभियान तेज, 24 घंटे में सात गिरफ्तारी

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Madhepura News : नशा और अपराध के खिलाफ अभियान तेज, 24 घंटे में सात गिरफ्तारी

जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मधेपुरा पुलिस का अभियान लगातार जारी है.

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट Madhepura News : जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मधेपुरा पुलिस का अभियान लगातार जारी है. बीते 24 घंटे में पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से छह को जेल भेज दिया गया है. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा गया, जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावा पूर्व के कांड में एक और अन्य कांड में एक गिरफ्तारी दर्ज की गयी है. शराब के नशे में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 53,700 रुपये का जुर्माना वसूला, जो ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती को दर्शाता है.

लाखों की बरामदगी, शराब और स्मैक जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 85 ग्राम 606 मिलीग्राम स्मैक, 25 लीटर देसी शराब, एक कार, दो मोबाइल फोन और नौ लाख 54 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए हैं. यह बरामदगी जिले में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है.

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर भी जोर

मधेपुरा पुलिस सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता को लेकर भी सक्रिय है. पुलिस ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पॉश एक्ट 2013 के बारे में जागरूकता अभियान चलाया है. इस कानून के तहत महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराना अनिवार्य है. किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में पीड़िता आंतरिक शिकायत समिति में शिकायत दर्ज करा सकती है. ऑनलाइन शिकायत के लिए सी बॉक्स पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं.

पुलिस का संदेश

मधेपुरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन