अभाविप का जत्था बेगूसराय रवाना

Published at :28 Dec 2015 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप का जत्था बेगूसराय रवाना

मधेपुरा : बेगूसराय में 27 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57 वें प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने के लिए अभाविप कार्यकर्ता रविवार को दौरम मधेपुरा स्टेशन पर एकत्रित हुए . यहां कार्यकर्ताओं का जत्था अभाविप के कोसी विभाग संयोजक राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में बेगूसराय के लिए रवाना हुआ. […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बेगूसराय में 27 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57 वें प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने के लिए अभाविप कार्यकर्ता रविवार को दौरम मधेपुरा स्टेशन पर एकत्रित हुए . यहां कार्यकर्ताओं का जत्था अभाविप के कोसी विभाग संयोजक राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में बेगूसराय के लिए रवाना हुआ.

रवानगी के दौरान कोसी संयोजक राहुल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रदेश अधिवेशन 27 से 30 दिसंबर तक बेगूसराय में होगा. बेगूसराय में होने वाला यह अधिवेशन ऐतिहासिक होगा. इसमें अभाविप के राष्ट्रीय स्तर के नेता व देश भर के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में जुटेंगे. इस चार दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी करेगी.

उन्होंने बताया कि अधिवेशन में दो प्रस्ताव पास किया जाना है. जिसमें मुख्य रूप से बिहार की वर्तमान शैक्षणिक स्थित एवं इसके सुधार पर प्रस्ताव पास होगा. इस अवसर पर अभाविप के जिला संयोजक संतोष कुमार, नगर मंत्री शशि कुमार, उदाकिशुनगंज के नगर मंत्री दुर्गा कुमार, वरूण कुमार, छात्रा प्रमुख सोना यादव, चांदनी कुमारी, रूबी कुमारी, सोनी कुमारी, राम कुमार छब्बू, सुनील रंजन, अभिषेक, ईसा सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन