गम्हरिया में राजद दो फाड़, बने दो प्रखंड अध्यक्ष

गम्हरिया में राजद दो फाड़, बने दो प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि, गम्हरियागम्हरिया प्रखंड में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. लेकिन प्रखंड में दो अलग-अलग लोगों ने प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने का दावा किया है. इससे लो असमंजस में है कि आखिर गम्हरिया में राजद का प्रखंड अध्यक्ष कौन है. रविवार को […]
गम्हरिया में राजद दो फाड़, बने दो प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि, गम्हरियागम्हरिया प्रखंड में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. लेकिन प्रखंड में दो अलग-अलग लोगों ने प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने का दावा किया है. इससे लो असमंजस में है कि आखिर गम्हरिया में राजद का प्रखंड अध्यक्ष कौन है. रविवार को राजद के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता सदानंद यादव जब देर तक नहीं पहुंचे तो स्थानीय कार्यकारिणी समित ने महेश्वरी यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया. इसी दिन बाद में पहुंचे प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने अरूण कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर मनोनीत किया और संतोष यादव को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना. इस संबंध में पार्टी के पीआरओ सदानंद यादव ने बताया कि पार्टी की ओर से अरुण यादव को ही प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के द्वारा ऐसे लोगों को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया जा रहा है जो बीते विधान सभा चुनाव में बीजेपी के साथ एक मंच पर बैठ कर बीजेपी का प्रचार प्रसार किया. वहीं अरुण यादव के समर्थकों ने रविवार को जुलूस का भी आयोजन किया. मौके पर जयकांत यादव, रविशंकर यादव, तेजनारायण यादव, आलोक कुमार, योगेंद्र राम आदि मौजूद थे. दो दिन से चल रही थी सरगरमीराजद के संगठनात्मक चुनाव में दो दिनों से जारी राजनीति सरगरमी रविवार को और तेज हो गयी. पहले प्रखंड मुख्यालय के पंचायत भवन में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा महेश्वरी यादव को राजद प्रखंड अध्यक्ष चुना गया था. राजद कार्यकर्ताओं ने स्वयं बिना बीआरओ की उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर यादव को फिर सक एक बार राजद प्रखंड अध्यक्ष के लिए चुन लिया. राजद कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले दो दिनों से चुनाव को लेकर गम्हरिया पंचायत भवन में बैठक चल रही थी. जो कि आज की संपन्न हुई. हमलोगों को बीआरओ के द्वारा बुलाया गया था. मगर बीआरओ पंचायत भवन परिसर में उपस्थित नहीं हुए. वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीआरओ किसी अन्य जगहों पर बैठा है. और प्रखंड चुनाव में अपनी राजनीति कर रहे है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजद कार्यकर्ताओं के लिए सबसे अच्छे प्रखंड अध्यक्ष है और पिछले कई सालों से प्रखंड अध्यक्ष चुने जा रहे है. वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे शीतल प्रसाद यादव ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष की जो भूमिका होती है वो सव गुण महेश्वरी प्रसाद यादव में है. प्रखंड के सभी कार्यकर्ता खुश रहते है. मौके पर जागेश्वर प्रसाद यादव, नरेंद्र यादव, बीरेंद्र यादव, सोनेलाल यादव, ललन प्रसाद सिंह, राम कुमार साह, उपेंद्र राम, दिनेश पासवान, कमल किशोर यादव, रमेश यादव, उमेश यादव, अरूण कुमार सिंह, मो जमाल, राजेश्वर यादव, दयानंद यादव, गजेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे. —- इनसेट— पांचवी बार अयूब अली बने राजद प्रखंड अध्यक्षफोटो- मधेपुरा 14उदाकिशुनगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित कला भवन में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद के मो अयूब अली को चुना गया. अयूब लगातार पांचवी बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने. अध्यक्ष ने कहा कि वे हमेशा से दल हित में काम करने का काम किया. इससे पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक तोता राम कामती और सहयोगी ब्रहमानंद झा उर्फ नूनू झा ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी नियमों से कार्यकर्ताओ को अवगत कराया. जहां राजद नेता मनोज यादव ने अध्यक्ष पद के लिए मो अयूब अली का नाम प्रस्तावित किया. कार्यकर्ताओ ने आम सहमति भी जताई. बैठक में युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष रमण कुमार यादव, जयकांत यादव, महेंद्र यादव पूरण मंडल, उमेश सिंह अमरेंद्र कुमार, साहा चित नारायण यादव, संजीव कुमार यादव, सिंकेदर अंसारी, अब्दुल अहद, अशोक कुमार राय, हरेश यादव, साहेब राम, संजय कुमार सुमन, जवाहर यादव, मो निजाम उदीन, मुखीलाल यादव, किशोर यादव, देव कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे. घैलाढ़ की बैठक में नवीन प्रसाद यादव को अध्यक्ष चुना घैलाढ. प्रखंड के श्री दुर्गा मध्य विद्यालय में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अमेश यादव, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव की मौजूदगी में सर्वसम्मति से राजद प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रतनपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद यादव को चुना गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख पति राजनारायण यादव , पैक्स अध्यक्ष अनिल यादव, राजद कार्यकारिणी अध्यक्ष ललन यादव, योगेंद्र यादव उर्फ तूफानी, मनोहर यादव, डा रामचंद्र यादव, सचेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, देवनारायण यादव आदि मौजूद थे.तेज नारायण बने मधेपुरा प्रखंड अध्यक्ष मधेपुरा. परिसदन परिसर में रविवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ. मौके पर सदर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में तेज नारायण यादव निर्वाचित घोषित किये गये. बैठक की अध्यक्षता डा रवि शंकर पिंटू , प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी की देख रेख में संपन्न हुआ. मौके पर सर्वसम्मति से पप्पू कुमार प्रधान महासचिव चुना गया. बैठक में राजद के जय कांत यादव, सदानंद यादव, नित्यानंद यादव, आलोक कुमार मुन्ना, दीप नारायण यादव, अभिनंदन यादव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










