किसानों के बीच पाठशाला का आयोजन

किसानों के बीच पाठशाला का आयोजन फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – पाठशाला में उपस्थित किसानप्रतिनिधि, बिहारीगंज प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन आत्मा के द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रशिक्षक सहायक तकनीकी प्रबंधक अमरेश कुमार ने गेहूं के खेती से पूर्व मिट्टी जांच व बीज को उपचारित करने को कहा. […]
किसानों के बीच पाठशाला का आयोजन फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – पाठशाला में उपस्थित किसानप्रतिनिधि, बिहारीगंज प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन आत्मा के द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रशिक्षक सहायक तकनीकी प्रबंधक अमरेश कुमार ने गेहूं के खेती से पूर्व मिट्टी जांच व बीज को उपचारित करने को कहा. किसानों को गेहूं के खेत में लगने वाले कीटनाशक दवा का उपयोग समय पर ही करने को कहा. साथ ही नियंत्रण एवं उपाय के बारे में किसानों को जानकारी दिये. प्रगतिशील किसान सुनील कुमार मेहता के घर पर उपस्थित कृषक को दो दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया. कृषि समन्वयक मनोज कुमार मंडल एवं किसान सलाहकार बीरेंद्र कुमार के द्वारा भी जानकारी दी गयी. उपस्थित किसान ओम प्रकाश मेहता, कमलेश्वरी मेहता, गीता देवी, पूनम देवी, अर्जुन कुमार, सिकेंद्र मेहता, अमित कुमार, राजेंद्र मेहता, कंतलाल मेहता, अरूण सिंह, जय प्रकाश मेहता, चंद्र देव मेहता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










