गम्हरिया में दो दुकानों में चोरी

गम्हरिया में दो दुकानों में चोरी फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन – दुकान में बिखरा पड़ा सामानप्रतिनिधि, गम्हरिया थाना क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. हाल ही में एटीएम से चोरी की घटना के बाद शुक्रवार की रात्रि थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर दो पान दुकानों में चोरों ने […]
गम्हरिया में दो दुकानों में चोरी फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन – दुकान में बिखरा पड़ा सामानप्रतिनिधि, गम्हरिया थाना क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. हाल ही में एटीएम से चोरी की घटना के बाद शुक्रवार की रात्रि थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर दो पान दुकानों में चोरों ने चोरी कर ली. चोरी के मामले में पान दुकानदारों ने में आवेदन दे दिया है. पान दुकानदार अरविंद लाला दास ने बताया कि रोज के तरह रात में दुकान बंद कर घर कर सुबह आने पर देखा कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ था. सारा समान गायब था. गल्ला तोड़ कर फेंका हुआ था. साथ ही पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि मेरे दुकान में चोरी कर ली गयी. इस बात सूचना गम्हरिया थाना को दी गयी. थाना के एसआई टीएन सिंह पहुंच कर चोरी की घटना की जानकारी ली. पड़ोसी मनोज यादव की दुकान में चोरों ने सारा समान गल्ला समेत ले गया. मनोज यादव ने बताया कि चोर छह हजार का समान ओर आठ सौ रुपये नगद ले गये. वहीं अरविंद लाल दास ने बताया कि चोर उनकी दुकान से पांच हजार का सामान और 15 सौ रूपया ले गया. चोरी के घटना के बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आवेदन मिला है प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. खुंटा गाड़ने के विवाद में दो महिला सहित तीन जख्मीगम्हरिया . थाना क्षेत्र के टोकसीहपुर गांव में खुंटा गाड़ने को लेकर आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जिसमें एक की हालत गंभीर है. सभी का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टोकसीहपुर गांव निवासी दोनों सगे भाई सुरेंद्र यादव एवं दिनेश यादव के बीच दरवाजे पर खूंटा गाड़ने को लेकर विवाद हुआ. पीएचसी में इलाज रत दिनेश यादव ने बताया कि सुरेंद्र दरवाजे पर खूंटा गाड़ रहा था. इस दौरान उनकी बेटी काजल ने रास्ता होने के कारण खूंटा गाड़ने से मना किया . इस बात को लेकर सुरेंद्र और अन्य लोगों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया. पीएचसी में दिनेश, काजल, रूबी देवी का इलाज किया जा रहा है. इसमें काजल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उक्त घटना की सूचना थाना को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










