निरक्षर को दिया जा रहा है प्रशक्षिण

निरक्षर को दिया जा रहा है प्रशिक्षण ग्वालपाड़ा . प्रखंड के छह पंचायतों में जिला लोक शिक्षा समिति समन्वयक जानेश्वर शर्मा व डीपीओ सुरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर स्वयं सेवकों को निरक्षर को साक्षर बनाने के उदेश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. तीन पंचायत के प्रशिक्षणार्थियों को राम हंस मध्य विद्यालय चतरा एवं तीन […]
निरक्षर को दिया जा रहा है प्रशिक्षण ग्वालपाड़ा . प्रखंड के छह पंचायतों में जिला लोक शिक्षा समिति समन्वयक जानेश्वर शर्मा व डीपीओ सुरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर स्वयं सेवकों को निरक्षर को साक्षर बनाने के उदेश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. तीन पंचायत के प्रशिक्षणार्थियों को राम हंस मध्य विद्यालय चतरा एवं तीन पंचायत के मध्य विद्यालय सुखासन में दिया जा रहा है. मध्य विद्यालय चतरा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया जय नारायण यादव के द्वारा किया गया. जिसकी अध्यक्षता सरपंच शैलेंद्र कुमार ने की. यह प्रशिक्षण 27 दिसंबर तक चलेगा. मौके पर प्रेरक राम शरण यादव, ब्रह्मदेव यादव, मो नौशाद आलम, रजनी कुमारी, गौतम, फूलेश्वर मंडल, रंजना, गुंजा कुमारी, अजित झा, ज्योति कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










