एएनएम पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Published at :17 Dec 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
एएनएम पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

एएनएम पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप — मामला प्रसव के बाद सेवा शुल्क देने का-एएनएम ने की मांगा पैसा, नहीं दिए जाने पर लगा दी गलत सूई-प्रसूता की बिगड़ी हालत, आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग प्रतिनिधि, पुरैनी मुख्यालय स्थित पीएचसी पुरैनी में प्रखंड वंशगोपाल पंचायत के ज्ञान विकास बघरा गांव के एक प्रसूता […]

विज्ञापन

एएनएम पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप — मामला प्रसव के बाद सेवा शुल्क देने का-एएनएम ने की मांगा पैसा, नहीं दिए जाने पर लगा दी गलत सूई-प्रसूता की बिगड़ी हालत, आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग प्रतिनिधि, पुरैनी मुख्यालय स्थित पीएचसी पुरैनी में प्रखंड वंशगोपाल पंचायत के ज्ञान विकास बघरा गांव के एक प्रसूता द्वारा सेवा शुल्क नहीं दिए जाने के बाद एएनएम द्वारा गलत सूई लगा देने का मामला प्रकाश में आया है. सूई लगाने के बाद प्रसूता की हालत काफी बिगड़ गयी. मामले को लेकर पीड़िता के पति पंकज ठाकुर द्वारा पुरैनी पीएचसी प्रभारी व थाना में एएनएम के खिलाफ आवेदन देकर समुचित कार्रवाई का मांग किया है. प्रसूता के पति ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि पंकज ठाकुर अपनी पत्नी का प्रसव कराने बीते तीन दिसंबर की रात में वह पीएचसी पहुंचा. चार दिसंबर की सुबह में उसका प्रसव भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बिना किसी परेशानी के हुआ. प्रसव के बाद ड्यूटी पर तैनात एएनएम अनिता देवी द्वारा प्रसूता के परिजनों से पैसे की मांग की जाने लगी. परिजनों द्वारा एएनएम को राशि नहीं दी गयी. इस पर एएनएम परिजनों के उपर विफर गयी. सूई लगाते ही प्रसूता के बायें हाथ में जलन व अंगुली एकाएक कड़ा होने लगा. इसकी शिकायत पीएचसी प्रभारी से की गई तो उन्होंने एएनएम को स्लाईन चढ़ाने का निर्देश दिया. स्लाइन चढ़ाने के बाद पीएचसी प्रभारी द्वारा ठीक हो जाने की बात कह उसे स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी कर दी गई. लेकिन उसके पश्चात दिनों दिन उक्त प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई. स्थिति यह है कि उसका बायां हाथ पूरी तरह काम करना बंद कर दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मामले को लेकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई होती है या नहीं या फिर यह मामले भी कहीं ठंडे बस्ते में न दबा दिया जायेगा. — वर्जन — आवेदन अभी आया है. इसकी जांच करूंगा. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. अजय कुमार, पीएचसी प्रभारी, पुरैनी, मधेपुरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन