डीजल अनुदान की राशि के लिए लिया जा रहा है आवेदन

Published at :17 Dec 2015 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
डीजल अनुदान की राशि के लिए लिया जा रहा है आवेदन

डीजल अनुदान की राशि के लिए लिया जा रहा है आवेदन ग्वालपाड़ा . आगामी रबी फसल के लिये दिये जाने वाले डीजल अनुदान के लिए सभी पंचायत में शिविर लगा कर किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक के द्वारा किसानों से आवेदन लिया जा रहा है. रबी फसल सिंचाई के लिये तीन वार अनुदान दिया जायेगा. […]

विज्ञापन

डीजल अनुदान की राशि के लिए लिया जा रहा है आवेदन ग्वालपाड़ा . आगामी रबी फसल के लिये दिये जाने वाले डीजल अनुदान के लिए सभी पंचायत में शिविर लगा कर किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक के द्वारा किसानों से आवेदन लिया जा रहा है. रबी फसल सिंचाई के लिये तीन वार अनुदान दिया जायेगा. एक एकड़ के लिए एक बार मे अधिकतम तीन सौ रूपया दिया जायेगा. सभी किसान अपने -अपने पंचायत मुख्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा करें. वहीं बीएओ आनंद मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन के साथ जमीन का रसीद, पासबुक की छाया प्रति एवं डीजल का केस मेमो लगाना अनिवार्य है. जो किसान शिविर मे अपना आवेदन जमा नहीं कर सकेंगे वो अपने किसान सलाहकार से संपर्क कर अपना आवेदन अविलंब जमा कर दें. वहीं प्रखंड के कई पंचायतों का बीएओ एवं आत्मा के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने निरीक्षण किया. मौके पर किसान सलाहकार व किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन