स्पोर्ट्स मीट तरंग में 12 स्कूलों ने लिया भाग

स्पोर्ट्स मीट तरंग में 12 स्कूलों ने लिया भाग ग्वालपाड़ा . बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2015 के अंतर्गत मधुराम विद्यालय ग्वालपाड़ा में एचएम मृत्युंजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता मे तरंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 12 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसके अंतर्गत 100 मीटर दौड़, लंबी कूद उंची […]
स्पोर्ट्स मीट तरंग में 12 स्कूलों ने लिया भाग ग्वालपाड़ा . बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2015 के अंतर्गत मधुराम विद्यालय ग्वालपाड़ा में एचएम मृत्युंजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता मे तरंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 12 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसके अंतर्गत 100 मीटर दौड़, लंबी कूद उंची कूद, कबड्डी, चित्राकंन आदि प्रतियोगिता आयोजित की गयी. सफल प्रतिभागी को बीइओ ग्वालपाड़ा द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया. मौके पर बीआरपी सुजित कुमार सिंह, समन्वयक नयन रंजन, विजय रंजन, राकेश कुमार, सुनील सिंह, विपिन कुमार झा, प्रदीप ठाकुर, चंदा सुमन, राजेंद्र एवं विदुषी आदि उपस्थित थे. चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद ग्वालपाड़ा . अरार ओपी क्षेत्र के रेशना से छह दिसंबर की रात चुराई गयी मोटरसाइकिल मंगलवार की सुबह गश्ती के क्रम में एनएच 106 पर रेशना पुल से सटे उत्तर एनएच के पूरब लावारिस हालत मे देखी गयी. ओपी अध्यक्ष सुबोध कुमार व एएसआइ एसएनए रिजवी गश्ती के क्रम में बाइक देखा व ओपी ले गये. मोटरसाइकिल से गम्हरिया निवासी प्रवीण दास प्रखंड क्षेत्र के रेशना में अपने बहनोई देव सुंदर दास के यहां आये थे. यहीं से उनकी गाड़ी चोरी हो गई थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. नये ओपी अध्यक्ष के योगदान के बाद अपराधियों पर बनाये गये दबिश का परिणाम बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










