सुखासन के मेले से आती है मट्टिी की खुशबू

Published at :15 Dec 2015 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
सुखासन के मेले से आती है मट्टिी की खुशबू

सुखासन के मेले से आती है मिट्टी की खुशबू फोटो – सुखासन मेला 20,21कैप्शन – मेला स्थल पर बनायी जा रही है विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा, मेला परिसर में बनाया जा रहा पंडाल- विवाह पंचमी के अवसर पर सिंहेश्वर के सुखासन में गुरुवार से शुरू होगा पांच दिवसीय मेला प्रतिनिधि, सिंहेश्वर अगहन पंचमी अर्थात […]

विज्ञापन

सुखासन के मेले से आती है मिट्टी की खुशबू फोटो – सुखासन मेला 20,21कैप्शन – मेला स्थल पर बनायी जा रही है विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा, मेला परिसर में बनाया जा रहा पंडाल- विवाह पंचमी के अवसर पर सिंहेश्वर के सुखासन में गुरुवार से शुरू होगा पांच दिवसीय मेला प्रतिनिधि, सिंहेश्वर अगहन पंचमी अर्थात विवाह पंचमी आज है. इस दिन भगवान रामचंद्र और माता जानकी का विवाह संपन्न हुआ था. इस अवसर पर सिंहेश्वर प्रखंड के सुखासन गांव में पांच दिवसीय मेला का भव्य आगाज गुरुवार को होगा. इस अवसर पर मेला परिसर में अष्टयाम का आयोजन किया गया है. मेला की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मेला परिसर में विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमा को बाहर के कलाकारों द्वारा मूर्त रूप दिया गया है. वहीं इस वर्ष मेला के अवसर पर रामलीला का मंचन किया जायेगा. महिला दंगल मेला का मुख्य आकर्षण रहेगा. वहीं विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी. मेला के संरक्षक सह पूर्व प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव ने बताया कि मेला ग्रामीण मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन तो है ही साथ यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने और उसे आगे बढ़ाने का काम भी करता है. हमेशा की तरह इस बार भी मेले में कोसी और मिथिला की पारंपरिक कला को मंच दिया गया है. ऐसे आयोजन से न केवल कलाकारों का मनोबल बढ़ता है बल्कि हमारी पारंपरिक कला का अस्तित्व भी सुरक्षित रहता है. उन्होंने बताया कि मेला के बहाने अपनी मिट्टी से जुड़े पारंपरिक खेलकूद को भी बढ़ावा दिया जाता है. मेला में बालिका कबड्डी के अलावा का राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसमें विभिन्न प्रांतों की महिला पहलवान दंगल में दो- दो हाथ करते दिखेंगे. पूर्व प्रमुख ने बताया कि सुखासन का यह मेला विशुद्ध रूप से ग्रामीण परिवेश और भारत की पारंपरिक धरोहरों को सहेजने का काम करता है. मेला समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू ने बताया कि दंगल प्रतियोगिता में कई प्रदेश के महिला व पुरुष पहलवानों ने अपने जौहर दिखाऐंगे. महिला कुश्ती को लेकर महिलाओं में खास उत्साह नजर आ रहा है. मेला कमेटी के सचिव शिवचंद्र चौधरी ने कहा कि मेला के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन