मां मुंद्रिका फुटबॉल मैच : सहरसा ने मधेपुरा 1-0 से हराया

मां मुंद्रिका फुटबॉल मैच : सहरसा ने मधेपुरा 1-0 से हराया फोटो – मधेपुरा 09,10कैप्शन – खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अधिकारी, मंचासीन अतिथि- इंटर स्तरीय शिवनंदन प्रसाद मंडल विद्यालय के मैदान पर मां मुंद्रिका देवी स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल मैच का आयोजन – – प्रतिनिधि, मधेपुरा़जिला मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय शिवनंदन प्रसाद मंडल विद्यालय […]
मां मुंद्रिका फुटबॉल मैच : सहरसा ने मधेपुरा 1-0 से हराया फोटो – मधेपुरा 09,10कैप्शन – खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अधिकारी, मंचासीन अतिथि- इंटर स्तरीय शिवनंदन प्रसाद मंडल विद्यालय के मैदान पर मां मुंद्रिका देवी स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल मैच का आयोजन – – प्रतिनिधि, मधेपुरा़जिला मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय शिवनंदन प्रसाद मंडल विद्यालय के ऐतिहासिक खेल मैदान पर रविवार को मां मुंद्रिका देवी स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल मैच का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया़ मैच में मधेपुरा और सहरसा की टीम के खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया़ जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ बिहार तथा यूथ हॉस्टलस एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिहार के सौजन्य से आयोजित इस मैच का शुभारंभ प्रखर समाज सेवी ब्रजनंदन प्रसाद, मधेपुरा के डीएम मो सोहैल ने संयुक्त रूप से किया़ इस मौके पर ब्रजनंदन प्रसाद का भव्य नागरिक अभिनंदन भी किया़ शुभारंभ के मौके पर स्वागत भाषण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डा निरंजन कुमार कहा कि खेल मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है़ बीमारी और अपराध को खेल के जरिए आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है़ लेकिन वर्तमान समय में खेल को उपेक्षित कर दिया गया है़ प्राचार्य ने कहा कि मुंद्रिका देवी खेल और खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करती थी़ उनका जीवन आम महिलाओं के लिए प्रेरणा श्रोत है़ कार्यक्र म के आयोजक पत्रकार डा देवाशीष बोस ने कहा कि व्यक्ति आता है और चला जाता है़ लेकिन कुछ लोग अपनी कार्य से मानस पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब होते है़ मां मुंद्रिका देवी का नाम भी ऐसी शख्सीयतों में शुमार है़ मैच के उद्घाटन से पूर्व डीएम और एसपी कुमार आशीष ने मैदान में जा कर सभी खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया़ करीब 45 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले के बाद सहरसा की टीम विजेता का खिताब जितने में कामयाब रही़ सहरसा टीम के खिलाड़ी विकास के अंतिम गोल से टीम विजय बनी़ इस दौरान डीएम द्वारा विजेता टीम को मेडल प्रदान किया गया़ वहीं मधेपुरा की टीम को एसपी ने उपविजेता का ट्रॉफी सौंपा़ मौके पर दोनों टीम के सभी 20-20 खिलाडि़यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया़ वहीं मैच के उद्घाटन कर्ता ब्रजनंदन प्रसाद ने सहरसा टीम के विकास और मधेपुरा टीम के चंदन को बेहतर प्रदर्शन के लिए नगद राशि से सम्मानित किया़ फुटबॉल मैच की कॉमेंटरी विकास कुमार कर रहे थे़ वहीं कृतिका कुंज और देवाशीष बोस की संयुक्त उद्घोषणा ने समारोह में चार चांद लगा दिया़ मौके पर बिहार फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बीएन गांगूली डा चंद्रिका यादव, आरयू त्रिपाठी, डा बीएन विवेका, ध्यानी यादव, अमित सुलतानियां, बद्री नारायण मंडल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे़ एक दिवसीय फुटबॉल मैच की सफलता को लेकर रितिका सुशांत रवि, जीवन सिंह, बललूू, मुकेश मधुकर, आदि काफी सक्रिय थे़ रेफरी की भूमिका अनिल राज और रिंकू कुमार ने निभाया़ मैच समापन के बाद एकत्रित राशि में से पचास हजार रूपये चेन्नई बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ भेजी गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










