सड़क दुर्घटना में युवती गंभीर रूप से जख्मी

सड़क दुर्घटना में युवती गंभीर रूप से जख्मी फोटो – मधेपुरा 18कैप्शन – जख्मी युवती प्रतिनिधि, मधेपुरा. मधेपुरा – सहरसा जिले के सीमा पर स्थित पस्त पार बाजार के समीप रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना होने से एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी संगीता कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर […]
सड़क दुर्घटना में युवती गंभीर रूप से जख्मी फोटो – मधेपुरा 18कैप्शन – जख्मी युवती प्रतिनिधि, मधेपुरा. मधेपुरा – सहरसा जिले के सीमा पर स्थित पस्त पार बाजार के समीप रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना होने से एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी संगीता कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए युवती को अन्यत्र रेफर किया है. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह संगीता मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बुधमा गांव निवासी अपने मामा सुनील कुमार के बाइक पर सवार होकर पस्तपार जा रही थी. इस दौरान ग्वालपाड़ा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोग जख्मी सुनीता को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां से बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया. सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित पश्चिमी बायपास एनएच 107 पर रविवार की दोपहर एक बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त हो गया. जख्मी युवक सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के केशव पुर गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बायपास रोड से गुजरने के दौरान सामने से आ रही एक बाइक ने ठोकर मार दिया. जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










