भूमि विवाद में हिंसक झड़प, वृद्ध की मौत, छह जख्मी

Published at :13 Dec 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में हिंसक झड़प, वृद्ध की मौत, छह जख्मी

भूमि विवाद में हिंसक झड़प, वृद्ध की मौत, छह जख्मी फोटो – मधेपुरा 16,17कैप्शन – — डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर वर्षों से चल रहा था विवाद — — शनिवार की शाम हुई हिंसक झड़प में चार महिला सहित सात हुए जख्मी– — इलाज के दौरान देर रात सदर अस्पताल में वृद्ध की हुई मौत […]

विज्ञापन

भूमि विवाद में हिंसक झड़प, वृद्ध की मौत, छह जख्मी फोटो – मधेपुरा 16,17कैप्शन – — डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर वर्षों से चल रहा था विवाद — — शनिवार की शाम हुई हिंसक झड़प में चार महिला सहित सात हुए जख्मी– — इलाज के दौरान देर रात सदर अस्पताल में वृद्ध की हुई मौत — — एसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार — प्रतिनिधि, मधेपुरा. जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र के मंगलवाड़ा पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक में शनिवार की देर शाम भूमि विवाद के कारण हुए हिंसक झड़प में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी वृद्ध बिंदी दास की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. वहीं इस घटना में जख्मी चार महिलाओं का इलाज कुमारखंड पीएचसी में किया जा रहा है. गंभीर रूप से जख्मी दो अन्य युवक सदर अस्पताल में इलाज रत है. मृत वृद्ध का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों सौंप दिया गया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 86/15 दर्ज कर तत्काल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.सदर अस्पताल में इलाजरत मृतक के पुत्र अशोक दास और संजय दास ने बताया कि पड़ोसी बैजु दास के साथ कई वर्षों से डेढ कट्ठा वास की भूमि का विवाद चलता आ रहा है. इस मामले को लेकर कई बार सामाजिक पंचायत भी बुलाई गयी. लेकिन बैजु दास के परिजन पंचायत के निर्णय को मानने के लिए तैयार नहीं हुए. शनिवार की शाम बैजु दास विवादित भूमि पर पुआल का बौझा रख रहा था. मना करने पर नरेश दास, राहुल, प्रदीप, चंदन आदि लाठी, फरसा, तीर लेकर मारपीट करने लगे. वृद्ध बिंदी दास के सर पर चोट लगने के कारण अत्यधिक खून बह गया था. वहीं इस घटना में अशोक दास और संजय तीन लगने से जख्मी है. घटना के बाद सभी जख्मियों को तत्काल कुमारखंड पीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने बिंदी दास, संजय और अशोक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी. वहीं घायल महिलाओं का इलाज कुमारखंड पीएचसी में ही किया जा रहा है. –वर्जन – भूमि विवाद के कारण हिंसक झड़प की घटना हुई है. प्राथमिकी दर्ज कर तीन अभियुक्त चौकी दास, प्रदीप कुमार और नरेश दास को गिरफ्तार को जेल भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की समुचित जांच करेंगी. – कुमार आशीष एसपी, मधेपुरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन