बाइक लूटेरा गिरोह का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

Published at :13 Dec 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक लूटेरा गिरोह का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

बाइक लूटेरा गिरोह का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – गिरफ्तार अपराधी के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी — — देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोली और लूट की बाइक के साथ तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार — — जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए सड़क लूट की घटनाओं में गिरफ्तार अपराधियों ने संलिप्ता […]

विज्ञापन

बाइक लूटेरा गिरोह का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – गिरफ्तार अपराधी के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी — — देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोली और लूट की बाइक के साथ तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार — — जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए सड़क लूट की घटनाओं में गिरफ्तार अपराधियों ने संलिप्ता स्वीकारी — — मधेपुरा आजाद टोला निवासी निलेश उर्फ सोनू करता था गिरोह का संचालन — प्रतिनिधि, मधेपुरा. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार बाइक लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की एक बाइक, चार मोबाइल, देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. इस बाबत रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधी शातिर लूटेरे हैं. अपराधियों ने कई लूट कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तारी के बाबत खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को बिहारीगंज थाना क्षेत्र में बाइक लूट की घटना के बाद गिरोह की शिनाख्त कर ली गयी थी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उदाकिशुनगंज अनुमंडल के डीएसपी रहमत अली के नेतृत्व में बिहारीगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश, भर्राही ओपी अध्यक्ष संजीव कुमार की टीम को लगाया गया था. कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस लगातार अपराधियों पर नजर रख रही थी. शनिवार की रात पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने निकले ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शिसवा गांव के झकस यादव के पुत्र कोका यादव, और इसी गांव के नवीन यादव के पुत्र गौरीशंकर यादव सहित मधेपुरा आजाद टोला निवासी बालेश्वर यादव के पुत्र निलेश कुमार को देशी पिस्तौल और लूट की बाइक के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि इस गिरोह का संचालन निलेश कर रहा था. गिरोह में कई अन्य अपराधी भी शामिल है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. वहीं एसपी ने कहा कि गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम के सभी सदस्यों को दो हजार रूपये से पुरस्कृत किया जा रहा है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने इन अपराधियों की गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि बतायी. — इनसेट— विशेष अभियान में 81 अभियुक्त गिरफ्तार प्रतिनिधि, मधेपुरा. अपराध की रोक थाम को लेकर एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 81 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस अभियान के दौरान पुलिस ने 11 गैर जमानतीय वारंट और 11 कुर्की जब्ती के आदेश का निष्पादन भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन