बाइक साइकिल की ठोकर में तीन जख्मी

बाइक साइकिल की ठोकर में तीन जख्मी मधेपुरा. जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सबैला के समीप बाइक और साइकिल की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के झरकाहा गांव निवासी 35 वर्षीय बाला रजक एवं ललिता देवी उपचार करा कर मधेपुरा से अपने घर […]
बाइक साइकिल की ठोकर में तीन जख्मी मधेपुरा. जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सबैला के समीप बाइक और साइकिल की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के झरकाहा गांव निवासी 35 वर्षीय बाला रजक एवं ललिता देवी उपचार करा कर मधेपुरा से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान मधेपुरा सिंहेश्वर एनएच 106 के सबैला के समीप पथराहा के छोटू कुमार साइकिल से जा रहे थे. बीच में ही अचानक साइकिल सवार ब्रेक लगा दिया. जिसके कारण पीछे से आ रही बाइन से ठोकर लग गयी. जिससे बाइक सवार एवं साइकिल सवार दोनों जख्मी हो गया. सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










