भूमि विवाद का करें प्रखंड में ही नष्पिादन

Published at :05 Dec 2015 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद का करें प्रखंड में ही नष्पिादन

भूमि विवाद का करें प्रखंड में ही निष्पादन मधेपुरा. डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में विधि व्यवस्था को लेकर पेट्रोल पंप संचालक, व्यापार संघ के प्रतिनिधि एवं बैंकों के अधिकारियों के साथ डीएम एवं एसपी की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. मौके पर सभी की समस्या को सुना गया और समाधान को लेकर निर्देश दिये […]

विज्ञापन

भूमि विवाद का करें प्रखंड में ही निष्पादन मधेपुरा. डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में विधि व्यवस्था को लेकर पेट्रोल पंप संचालक, व्यापार संघ के प्रतिनिधि एवं बैंकों के अधिकारियों के साथ डीएम एवं एसपी की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. मौके पर सभी की समस्या को सुना गया और समाधान को लेकर निर्देश दिये गये. बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी डीएम सह एडीएम अबरार अहमद कमर ने बैंक अधिकारी एव व्यापार संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि बैंकों एवं व्यवसायी प्रतिष्ठानों के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाना लगाना आवश्यक है. जिससे किसी भी तरह के होने वाले घटनाओं पर नजर रखी जा सके. वहीं डीएम ने सभी सीओ एवं थानाध्यक्षों को कहा कि अपने क्षेत्र के भूमि विवाद से संबंधित किसी भी प्रकार जनता दरबार में सुलझाये. जो बड़ी विवाद है उसे वरीय अधिकारी को सूचना दें. इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कहा कि बैक एवं व्यवसायी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना चाहिए. साथ ही कैमरा अच्छी कंपनी का हो और 24 घंटे कार्य करें. साथ ही थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में गश्त लगाते रहे. मौके पर जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं सीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन