मृत नीलगाय मिलने से क्षेत्र में सनसनी

मृत नीलगाय मिलने से क्षेत्र में सनसनी चौसा . प्रखंड के चौसा प्रखंड के लौआलगान में शनिवार को एक मृत नीलगाय की मिलने का मामला प्रकाश में आया है. ज्ञात हो कि लौआलगान गांव के बाहर मृत नीलगाय पचरासी मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क के बीच में मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. इतना […]
मृत नीलगाय मिलने से क्षेत्र में सनसनी चौसा . प्रखंड के चौसा प्रखंड के लौआलगान में शनिवार को एक मृत नीलगाय की मिलने का मामला प्रकाश में आया है. ज्ञात हो कि लौआलगान गांव के बाहर मृत नीलगाय पचरासी मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क के बीच में मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. इतना ही नहीं उसे देखने के घनी बस्ती लौआलगान के बच्चे से लेकर बुढ़े तक की भीड़ उमर पड़ी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पचरासी बहियार के इलाके से रात के समय में एक नीलगाय ने फसल में दिये गये जहरीली कीटनाशक दवा के खाने से उनकी मौत हो गयी है. इस बाबत घटना की जानकारी पाते ही उदाकिशुनगंज अनुमंडलाधिकारी मुकेश कुमार, बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीओ अजय कुमार,एसआई रामरूप सिंह ग्रामीण पुलिस मृत्युंजय कुमार पशु के मृत स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली. मौके पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने मृत नीलगाय को कब्जे में लेकर पशु अस्पताल चौसा लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि रात्रि के समय ठंड लगने के कारण नीलगाय की मौत हो गयी है. हालांकि इस संदर्भ में पुलिस मामले की छानबीन कर रहे है. समाचार प्रेषण तक नीलगाय को शायद अस्पताल परिसर में दफनाने की प्रक्रिया जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










