अग्नि पीड़ित को दी सहायता राशि

Published at :04 Dec 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
अग्नि पीड़ित को दी सहायता राशि

अग्नि पीड़ित को दी सहायता राशि फोटो – मधेपुरा 09कैप्शन – राशि देती मुखिया प्रतिनिधि, चौसा चौसा प्रखंड के फुलौत ओपी क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत अमनी वासा में गुरुवार भयानक अगलगी की घटना में दो दर्जनों से अधिक घर जलकर राख हो गया. शुक्रवार को अंचल अधिकारी चौसा के द्वारा सभी पीड़ितों को आपदा […]

विज्ञापन

अग्नि पीड़ित को दी सहायता राशि फोटो – मधेपुरा 09कैप्शन – राशि देती मुखिया प्रतिनिधि, चौसा चौसा प्रखंड के फुलौत ओपी क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत अमनी वासा में गुरुवार भयानक अगलगी की घटना में दो दर्जनों से अधिक घर जलकर राख हो गया. शुक्रवार को अंचल अधिकारी चौसा के द्वारा सभी पीड़ितों को आपदा राहत कोष के अंतर्गत नगद 47 सौ रुपया एवं 50 किलो चावल तथा प्लास्टिक का वितरण किया गया. ज्ञात हो कि मोरसंडा पंचायत अंतर्गत अमनी वासा में आग लगने से 27 घर जल गया है. आग चुल्हा के राख बाहर में फैंकने के बाद पुआल में लगी. जो धीरे-धीरे भयानक रूप ले लिया. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जिसमें एक आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या संख्या 99 पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया. वितरण के मौके पर उपस्थित मुखिया रेणु देवी, हल्का कर्मचारी कपिलदेव पासवान, अंचल निरीक्षक दयानंद पंडित अंचल नाजिर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन