छात्राओं के बीच पोशाक राशि वितरित

Published at :04 Dec 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं के बीच पोशाक राशि वितरित

छात्राओं के बीच पोशाक राशि वितरित फोटो – मधेपुरा – 20कैप्शन – राशि वितरण करते प्राचार्या प्रतिनिधि, बिहारीगंज प्रखंड के यशोदा सीताराम भगत विज्ञान महाविद्यालय प्रयाग नगर बिहारीगंज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री बालिका पोशाक राशि का वितरण किया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्या अंजना जायसवाल ने बताया कि छात्राओं को सत्र 2013-15, 2014-16 की […]

विज्ञापन

छात्राओं के बीच पोशाक राशि वितरित फोटो – मधेपुरा – 20कैप्शन – राशि वितरण करते प्राचार्या प्रतिनिधि, बिहारीगंज प्रखंड के यशोदा सीताराम भगत विज्ञान महाविद्यालय प्रयाग नगर बिहारीगंज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री बालिका पोशाक राशि का वितरण किया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्या अंजना जायसवाल ने बताया कि छात्राओं को सत्र 2013-15, 2014-16 की राशि दी गयी है. साथ ही सभी छात्राओं को एक हजार रूपये की दर से राशि दी गयी. उन्होंने कहा कि वितरण एक सप्ताह तक की जायेगी. वितरण में छात्राओं को पोशाक राशि के लिए टीन नंबर एवं वेट नंबर युक्त रसीद कॉलेज में जमा करने को कहा गया. मौके पर छात्राओं को जिला परिषद संजय कुमार सिंह द्वारा राशि का वितरण किया गया. राशि प्रदान करते हुए उन्होंने छात्राओं से राशि सदुपयोग करने को कहा. साथ ही समय पर विद्यालय आ पढ़ाई में ध्यान देने कहा. उन्होंने कहा कि लड़कियां पढ़ाई में किसी से पीछे नहीं है. वह भी महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर रही है. वितरण के मौके पर प्रो उमेश जायसवाल, प्रो सुरेश कुमार सुमन, प्रो सत्येंद्र साह, राम सेवक गुप्ता, राज कुमार साह, मुकेश सिंह, अनिल कुमार, शंकर यादव, मदन भगत, आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन