अपराधियों ने मचाया उत्पात

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र के लालपुर पंचायत स्थित नाकी टोला के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने बकरा व्यवसायी को पिस्तौल दिखा कर आठ हजार पांच सौ रूपये लूट लिये. घटना गुरुवार के सुबह करीब आठ बजे की बतायी जा रही है. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के ही गौरीपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी बकरा […]
सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र के लालपुर पंचायत स्थित नाकी टोला के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने बकरा व्यवसायी को पिस्तौल दिखा कर आठ हजार पांच सौ रूपये लूट लिये. घटना गुरुवार के सुबह करीब आठ बजे की बतायी जा रही है.
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के ही गौरीपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी बकरा व्यवसायी मो सरीफ और मो हसमुद्दीन गुरूवार की सुबह बकरा खरीदने लालपुर के रास्ते शंकरपुर के तरफ जा रहे थे. इस दौरान नाकी टोला के समीप पहले से बाइक लगाकर खड़े तीन अपराधियों ने दोनों व्यवसायी पिस्तौल का भय दिखा कर लूट लिया.
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी गिद्धा गांव के तरफ भाग गये. घटना के बाद पीडि़त व्यवसायियों ने सिंहेश्वर थानाध्यक्ष को लूट की सूचना दी है.
शंकरपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में लगातार बेखौफ अपराधियों ने राहगीरों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को एमबीसी नहर पर कल्लहुआ टोला के समीप एक मोटर साइकिल पर सवार तीन हथियार बंद अपराधियों ने लाही निवासी लखन ऋषिदेव और घोलट राम को हथियार दिखाकर रोक कर पांच हजार नकद लूट लिया.
बिहारीगंज प्रतिनिधि अनुसार थाना क्षेत्र के कठौतिया नहर और प्रसादी चौक के बीच डायवर्सन के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा बुधवार की देर शाम बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया. जानकारी अनुसार उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार साह अपने अपाचे मोटरसाइकिल से ससुराल दिवरा जा रहा था.
इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने कठौतिया नहर और प्रसादी चौक के बीच मिथिलेश को हथियार के बल पर रोक बाइक लूट ली. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










