63 हजार के चांदी का सामान सहित रुपये की हुई छिनतई
Updated at : 29 Aug 2024 8:51 PM (IST)
विज्ञापन

63 हजार के चांदी का सामान सहित रुपये की हुई छिनतई
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गम्हरिया
थाना क्षेत्र के जोगबनी के पास एक ज्वेलर्स दुकानदार से 63 हजार का चांदी का सामान सहित रुपए की छिनतई की घटना हुई है. इस बाबत पीड़ित सुपौल जिले के वीना निवासी गुड्डू कुमार ने बताया कि वे लौकहा थाना के पास सोना चांदी का दुकान करते हैं. गुरुवार को वे दुकान जा ही रहे थे कि जोगबनी के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक ने उसके बाइक में धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया और फिर 63 हजार का चांदी का सामान, नगद 60 हजार रुपया व गले में पहना हुआ सोने का चकती लेकर फरार हो गया. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिली है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




