मुखिया ने बैठक कर शौचालय नर्मिाण का लिया नर्णिय

मुखिया ने बैठक कर शौचालय निर्माण का लिया निर्णय फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा शाहपुर पंचायत भवन मे पंचायत के मुखिया मिथिलेश कुमार मीठू की अध्यक्षता में शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता से संबंधित बैठक आयोजित कर लोगो को शौचालय निर्माण के प्रति विस्तारपूर्वक बताया गया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को को रामानंद रजक […]
मुखिया ने बैठक कर शौचालय निर्माण का लिया निर्णय फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा शाहपुर पंचायत भवन मे पंचायत के मुखिया मिथिलेश कुमार मीठू की अध्यक्षता में शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता से संबंधित बैठक आयोजित कर लोगो को शौचालय निर्माण के प्रति विस्तारपूर्वक बताया गया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को को रामानंद रजक के द्वारा पीएचईडी विभाग द्वारा शौचालय निर्माण मे मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए कहा की शौचालय निर्माण के साथ -साथ पानी भंडारण की व्यवस्था किये जाने पर विभाग की ओर से लाभुक के खाते में बारह हजार रूपया अनुदान के रूप में जमा कर दिया जाता है. लाभुकों को जमीन की रसीद राशन कार्ड एवं पासबुक की छाया प्रति जमा करना पड़ता है. इस व्यवस्था से लोगों मे उत्साह देखा जा रहा है. जिले के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से लोगो में जागरूकता देखी जा रही है. मौके पर सहायक अभियंता रामानंद लोक भारती, सचिव धीरेंद्र सिंह, प्रखंड समन्वयक सुशील कुमार, पप्पू कुमार, अशोक कुमार ग्रामीण इंदेश्वर सिंह, जीवन सिंह, विजेंद्र नारायण सिंह, अनिता कुमारी, पांचू ऋषिदेव के अलावे सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










