छठ पर्व पर क्षेत्र में बनी रही शांति

Published at :18 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पर्व पर क्षेत्र में बनी रही शांति

छठ पर्व पर क्षेत्र में बनी रही शांतिफोटो – मधेपुरा 105कैप्शन – प्रतिनिधि मुरलीगंज, मधेपुरा, मुरलीगंज नगर पंचायत सहित प्रखंड भर मे कई जगहों पर सौर्हादपूर्ण माहौल में आस्था का महा पर्व छठ पूजा मनाया गया. कला भवन, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, बस पड़ाव, आदर्श मध्य विद्यालय एवं बैंगा नदी मे बने छठ घाटों पर श्रद्घालूओं […]

विज्ञापन

छठ पर्व पर क्षेत्र में बनी रही शांतिफोटो – मधेपुरा 105कैप्शन – प्रतिनिधि मुरलीगंज, मधेपुरा, मुरलीगंज नगर पंचायत सहित प्रखंड भर मे कई जगहों पर सौर्हादपूर्ण माहौल में आस्था का महा पर्व छठ पूजा मनाया गया. कला भवन, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, बस पड़ाव, आदर्श मध्य विद्यालय एवं बैंगा नदी मे बने छठ घाटों पर श्रद्घालूओं की भीड़ उमड़ी रही. प्रखंड के बलुवाहा नदी किनारे सहित सार्वजनिक स्थान परिसर मे छठ पूजा की गई. खासकर इन सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट बहाल रहा. जिसमे बलुवाहा नदी किनरे सीओ जयप्रकाश स्वर्णकार, अमारी मे प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक शिवकुमार सिंह, भतखोड़ा में पीओ दिनेशचंद्र मांझी, पोखराम मे बीइआ रामगुलाम गुप्ता, ब्लॉक परिसर मे मनरेगा जेई मो निशार अहमद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रखंड के छठ घाटो का निरीक्षण करते रहे. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड भर मे शांतिपूर्ण वातावरण मे छठ पूजा मनाया गया. उन्होंने बताया कि कही से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है. उदाकिशनुगंज प्रतिनिधि अनुसार – प्रखंड क्षेत्र में हिंदुओं का महापर्व बुधवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. प्रखंड क्षेत्र में कहीं भी किसी भी प्रकार अप्रिघटना की सूचना नहीं है. प्रखंड के लक्ष्मीपुर, मंजौरा, महेशुआ, मुरलीचंदवा, गमैल, रामबाग सहित अन्य जगहों पर धूम धाम के साथ छठ पर्व मनाया गया. इस मौके पर कई जगह मंगलवार की रात्रि सत्संग, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन