समर्थकों के साथ पुलिस की हुई झड़प

Published at :08 Nov 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
समर्थकों के साथ पुलिस की हुई झड़प

समर्थकों के साथ पुलिस की हुई झड़प फोटो- मधेपुरा कैप्शन- पुलिस के साथ उलझते प्रत्याशी के समर्थक प्रतिनिधि, मधेपुराटीपी कॉलेज में रविवार को मतगणना प्रारंभ होते ही पुलिस बलों ने मोरचा संभाल लिया था. मतगणना के दौरान राउंड दर राउंड चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ उत्साहित समर्थक पुलिस से उलझते दिखे. यह सिलसिला दूसरे […]

विज्ञापन

समर्थकों के साथ पुलिस की हुई झड़प फोटो- मधेपुरा कैप्शन- पुलिस के साथ उलझते प्रत्याशी के समर्थक प्रतिनिधि, मधेपुराटीपी कॉलेज में रविवार को मतगणना प्रारंभ होते ही पुलिस बलों ने मोरचा संभाल लिया था. मतगणना के दौरान राउंड दर राउंड चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ उत्साहित समर्थक पुलिस से उलझते दिखे. यह सिलसिला दूसरे राउंड से शुरू हो गया था. हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से समर्थक मतगणना केंद्र से दूर ही दिखे. लेकिन नौवें राउंड से संभावित जीत को देख कर सभी दल के समर्थक अति उत्साहित होने लगे. इस दौरान दसवें राउंड की घोषणा होते ही प्रत्याशी के समर्थकों ने सड़क पर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया. मौके पर मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी ने समर्थकों को कहा कि मतगणना केंद्र के दो सौ मीटर तक जश्न नहीं मनाये. लेकिन समर्थक नहीं माने और मतगणना केंद्र के समीप ही अबीर व गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस के जवान बल प्रयोग करते हुए समर्थकों को वहां से हटाना शुरू किया. इसके बाद समर्थक तन गये और पुलिस से भीड़ गये. लेकिन पुलिस पदाधिकारियों ने मामले को बिगाड़ने की बजाय शांत कराया. हालांकि इसके बाद भी मतदान केंद्र पर पुलिस के साथ छोटी मोटी झड़प दिन भर होते रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन