महिला वोटरों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह, वोटिंग ... फीसदी

मधेपुरा : का सिंहेश्वर विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र है. बृहस्पतिवार को हुए मतदान के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में 13 प्रत्याशियों का भविष्य कैद हो गया. अब इसके बाद सरकार किसकी बनेगी, आठ नवंबर को होने की वाली मतगणना तक चर्चा का विषय रहेगा. विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा. मौसम के बदले मिजाज को […]
मधेपुरा : का सिंहेश्वर विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र है. बृहस्पतिवार को हुए मतदान के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में 13 प्रत्याशियों का भविष्य कैद हो गया. अब इसके बाद सरकार किसकी बनेगी, आठ नवंबर को होने की वाली मतगणना तक चर्चा का विषय रहेगा.
विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा. मौसम के बदले मिजाज को देख लोगों ने यह भी कहा कि मतदान के साथ सर्दी ने भी अपना आपा खो दिया. नतीजा यह रहा कि सुबह मतदान करने निकले वोटरों को शॉल और हाफ स्वेटर की शरण लेनी पड़ी. जिला निर्वाचन विभाग की चुस्ती के कारण कहीं भी अशांति नहीं हुई और इवीएम को भी जल्दी ही दुरूस्त कर लिया गया.
लोगों ने जम कर वोटिंग की. शाम चार बजे तक सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 56.34 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी. — मेन न्यूज — निरंजन/ चक्रवर्ती, सिंहेश्वर/शंकरपुर/कुमारखंड सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सर्दी के आगमन के जोरदार अहसास को महिला वोटरों ने धता बता दिया.
उन्होंने सुबह ही अपने घरों से निकल कर जबरदस्त वोटिंग की. इसका नतीजा यह रहा कि सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 56.77 फीसदी वोटिंग हुई. सुबह सात बजे मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतार लग गयी थी. रोशनी की कमी के बावजूद वोटरों ने शिकायत नहीं की. विधानसभा क्षेत्र के सिंहेश्वर में ही कुछ जगहों पर इवीएम खराब होने की सूचना मिली लेकिन आधे घंटे बाद ही इसे ठीक कर लिया गया.
सुबह आठ बजे सिंहेश्वर कन्या मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 54 पर मनोज कुमार गुप्ता ने सबसे पहले वोट डाला. यहां इवीएम खराब रहने के कारण मतदान थोड़ा विलंब से शुरू हुआ. सेक्टर दंडाधिकारी अजय कुमार सिंह पटोरी, रामपुर आदि का दौरा कर यहां पहुंचे थे. हर जगह महिलाओं की संख्या हैरान करने वाली थी.
कुम्हर टोली गौरीपुर केंद्र संख्या 49 पर सुबह आठ बजे तक करीब सात फीसदी वोट डाले जा चके थे. यहां नौ बजे तक यहां 16.52 प्रतिशत वोटिंग हो गयी थी. विगत 20 वर्ष से भी अधिक समय से रामपट्टी स्थित बूथ संख्या 37 पूरब और 36 पश्चिम को अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है. इस बूथ पर हर दस मिनट पर अधिकारियों और सुरक्षा बलों की गश्त जारी थी.
हालांकि यहां माहौल पूरी तरह शांति पूर्ण रहा. सिंहेश्वर के मध्य विद्यालय सिंहेश्वर मतदान केंद्र संख्या 39 पर मतदाता भारी संख्या में लाइन में लगे थे. मतदाताओं ने यहां मतदान प्रक्रिया धीमी होने की शिकायत की. सुखासन स्थित बुनियादी विद्यालय पर तीन मतदान केंद्र हैं 33, 34 और 35 हैं. इसे आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था. गुब्बारों से सजे मतदान केंद्र को देखने भी कई लोग पहुंचे थे.
वहीं कुमारखंड प्रखंड के बूथ संख्या 187 पर इवीएम खराबी की शिकायत को कुछ ही देर में ठीक कर दिया गया. निवर्तमान विधायक रमेश ऋषिदेव ने मतदान केंद्र संख्या 210 -मध्य विद्यालय गोपालपुर पर मतदान किया.
12 बजे तक प्रखंड क्षेत्र में भर में लगभग 35-40 ़/ तक मतदाताओं ने मतदान किया तीन बजे तक मतदाताओं ने प्रखंड भर में 50 फीसदी हुआ. महिला में मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही. शंकरपुर में गुरुवार को सात बजे से शुरू हुआ. विधान सभा चुनाव में मतदाता मतदान शुरु होने से पहले ही अपने अपने मतदान केंद्र पर पहंुच कर कतार में खड़े होकर अपना वोट गिराने का इंतजार करने लगे.
जैसे ही मतदान शुरु हुआ बूथ संख्या 01, 04, 78, 79, 77, 75, 74 सहित कई मतदान बुथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गयी. शंकरपुर प्रखंड में साठ फीसदी वोटिंग हुई. 64 हजार मतदाताओं में से 38 हजार चार सौ लोगों ने मतदान में भाग लिया. मतदान में खास कर महिला और युवा मतदाताओं की पुरुष मतदाता के अपेक्षा ज्यादा दिलचस्पी रही. महिला वोटरों ने मतदान करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
यूं घटता बढ़ता रहा वोट का प्रतिशत सिंहेश्वर विधान सभा क्षेत्र में में कुल … फीसदी वोटिंग हुई. सुबह मतदान की रफ्तार काफी तेज थी, दोपहर में धीमी हुई लेकिन बाद में मतदाता एकबारगी घर से निकले और मतदान के प्रतिशत में भारी इजाफा कर दिया. — ऐसे पड़े वोट– 08 बजे – 07.25 09 बजे – 14.2310 बजे – 19.1811 बजे – 22. 4312 बजे – 36.1001 बजे- 41.5202 बजे – 46.4603 बजे – 52.3204 बजे – 56.34शाम पांच बजते-बजते काफी अंधेरा हो गया लेकिन लोग बल्व की रोशनी में भी खड़े रहे. शाम पांच बजे तक जितने मतदाता मतदान केंद्र पर पंक्ति में लगे रहे उन्हें मतदान में शामिल किया गया.
कई ऐसे बूथ थे जहां मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने के कारण छह बजे तक वोटिंग हुई. सर्दी ने सिहराया फिर भी नहीं माने वोटर सुबह जब लोग घर से निकले तो चारो ओर घना कुहासा छाया था.
यहां तक कि सुबह जब मतदान शुरू हुआ फिर भी सूरज पर कुहासे का पहरा लगा रहा. मतदान केंद्र पर रोशनी स्पष्ट नहीं थी. ज्यादातर जगहों पर बल्व जलाना पड़ा. इसके बावजूद मतदान अपनी रफ्तार में रहा. सुबह मतदान की रफ्तार काफी तेज थी. जैसे – जैसे दिन चढ़ता गया लोग बूथ से गायब होने लगे.
लेकिन दोपहर दो बजे के बाद लोग एक बार फिर मतदान केंद्र पहंुच गये. सिंहेश्वर के कुम्हर टोली विद्यालय बूथ संख्या – 49 पर सुबह नौ बजे 16 फीसदी, ठाकुरबाड़ी मध्य विद्यालय सिंहेश्वर बूथ संख्या 39 पर 11 बजे 22 फीसदी मतदान हो चुका था. शंकरपुर में मतदान की रफ्तार सुबह दस बजे तक ज्यादा रही.
दस बजे के बाद बूथों पर मतदाता कम होते गये. एक- दो की संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच रहे थे. 12 बजे के बाद बूथ संख्या 103, 120, 120, 118, 121, 122, 204, 203 नंबर बूथों पर मतदाता नदारद रहे. शंकरपुर में 60 प्रतिशत मतदान हुआ. और मतदान होता, अगर मजदूर बाहर न जाते सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कुमारखंड प्रखंड में महादलित की संख्या खासी है. मतदान के दिन लोग चर्चा करते रहे कि और मतदान होता अगर मजदूर बाहर न जाते.
फिर भी लोगों ने जम कर वोट दिया. एक वोट खुद के लिए भी फोटो – सिंहश्ेवर 02 ‘लोकतंत्र का यह महान पर्व है. इस दिन जनता अपने सेवक को चुनती है. मैंने अपने क्षेत्र में लोगों की जो सेवा की है, मुझे यकीन है कि लोग मुझे इसका प्रतिफल जरूर देंगे. सांप्रदायिक और सामंती ताकतों के खिलाफ लोगों का जनादेश मिलेगा.
‘- रमेश ऋषिदेव निवर्तमान विधायक सह प्रत्याशी जदयू———फोटो – सिंहश्ेवर – 03 ‘ विधानसभा का यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में बदलाव लायेगा. लोग विगत कई चरणों में अपने जनप्रतिनिधि को आजमा चुके हैं. अब परिवर्तन का समय है. जनता बदलाव चाहती है. वही सर्वेसर्वा है.
‘- मंजू देवी, प्रत्याशी, हिंदुस्तानी आवाम मोरचा, सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र —- फोटो – सिंहश्ेवर 04 ‘ तीसरा मोरचा ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है. क्षेत्र के लोगों ने मुझे पहले भी मौका दिया था. वे जानते हैं कि विधानसभा क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी कौन बखूबी निभा सकता है. लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता जनार्दन के निर्णय पर मुझे भरोसा है’
– अमित भारती, प्रत्याशी, जन अधिकार पार्टी (लो)—- एंकर स्टोरी के लिए ———शारीरिक कमजोरी को जिन्होंने धता बता दिया प्रतिनिधि. शंकरपुर कुमारखंड प्रखंड के नि:शक्त सोशी मंडल अपने पुत्र के साथ मतदान केंद्र संख्या 222 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरलाही नदी के उपर बने बांस की चचरी पुल पार कर अपना मतदान किया. वहीं रहटा स्थित बूथ संख्या 227 पर मतदान करने के लिए जब रूखसाना खातून ने पहुंची तो लोगों ने उनकी इच्छा शक्ति को सराहा.
रूखसाना के पैर नहीं हैं. 71 साल की अकली देवी पूरी तरह अंधी हैं. अपनी बहू मीना देवी के साथ उन्होंने भी केंद्र संख्या 222 मतदान किया.युवाओं में खुशी का माहौलकुमारखंड के विकास कुमार एमसीए के छात्र हैं. शोभा देवी अपने अपने मत का पहली वार मतदान किया और उन्होंने कहा की हमे भी मतदान कर के भारतीय होने का अधिकार मिला है.
प्रखंड मे केंद्र संख्या 187 पर इबीएम में थोड़ी कठिनाई के कारण कुछ देर के लिए लिए मतदान रूक गई थी, एक घंटे मे पुन: दूसरा मशीन के द्वारा मतदान प्रारंभ हुई. प्रखंड भर मे केंद्रीय पुलिस बल एवं बिहार पुलिस बल के देख रेख मे शांति एवं सौहार्द वातावरण में मतदान संपन्न कराया गया. — बुजुर्ग वोटर —
– डेढ़ किमी चल कर पहुंची शनीचरी सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सिंहेश्वर पंचायत स्थित रामपट्टी महादलित टोला की 80 वर्षीय शनीचरी देवी अपने नाती विजय कुमार भारती का हाथ पकड़ कर मतदान केंद्र तक पहुंची थी. उन्होंने कहा – बाबू भोंट किय नै देबै.. जब हमर कारट बनल छै त भोंटो न देबै..तभै न सरकार बनतै…
! शनीचरी देवी कमर के बल 90 डिग्री के कोण पर झुकी थी. एक हाथ में लाठी और दूसरे में नाती का हाथ. वोट दे कर वह फिर अपने टोला की ओर चल पड़ी.– सबसे पहले दिया मतदान — सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सिंहेश्वर के हरेराम साह ने अपने मतदान केंद्र पर सबसे पहले वोट दिया. कन्या मध्य विद्यालय गौरीपुर उत्तर मतदान केंद्र संख्या 53 पर उन्होंने ठीक सात बजे वोट डाला. उन्होंने कहा कि वह विगत कई साल से सबसे पहले वोट डालते रहें हैं. उन्हें ऐसा करना अच्छा लगता है
. —- पहली बार दिया वोट ‘युवा वोटर’ —- सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र की रितु कुमारी बीए पार्ट वन की छात्रा हैं. उन्होंने गुरूवार को पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कन्या मध्य विद्यालय गौरीपुर उत्तर स्थित मतदान केंद्र संख्या 53 पर वोट करने आयी रितु ने कहा कि सरकार बनाने में भागीदारी होगी यह सोच कर अच्छा लग रहा है.
लेकिन जिस तरह जनप्रतिनिधि चुनने का हक हमें है उसी तरह हटाने का भी होना चाहिए. —– झलकियां — सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों को अर्द्ध सैनिक बलों के हवाले कर दिया था. पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक सख्ती के कारण कही भी किसी प्रकार का अप्रिय घटना घटित नहीं हो सका.
— देर तक चलता रहा मतदान —सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सिंहेश्वर हाथी गेट के पास स्थित मतदान केंद्र संख्या- 39 पर साढ़े छह बजे के बाद तक मतदान चलता रहा. इस वक्त तक यहां करीब डेढ़ सौ मतदात कतार में लगे थे.
— परची नहीं देने से मतदाता हुये आक्रोशित– सिंहेश्वर के गौरीपुर मतदान केंद्र संख्या 54 के कुछ मतदाता सड़क पर खड़े हो कर मतदान परची नहीं देने पर आक्रोश जाहिर कर रहे थे. उनका कहना था कि संबंधित बीएलओ ने जान बूझ कर उन्हें परची नहीं दी गयी है. बाद में बूथ पर बीएलओ के आने के बाद उन्हें परची दी गयी तब वे शांत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










